Khabarwaad gariyaband: उदंती अभ्यारण्य एंटी पोचिंग टीम ने आरोपी पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल कर उसे टॉर्चर किया हैं। जिसके बाद आरोपी ने न्यायालय के सामने चोट को दिखाए। न्यायालय ने इस आधार पर मेडिकल जांच के बाद वन विभाग के अधिकारियों को समन जारी कर जवाब मांगा हैं।
Read also: महुआ के पेड़ पर लटकता मिला मां और नाबालिग बेटे का शव, हत्या या आत्महत्या ? पुलिस जांच में जुटी
जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, अभयारण्य में 25 दिन पहले पोटाश बम से हमला कर भालू का शिकार किया गया था. जिसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे. टीम ने भालू के अवशेष जब्त कर जांच में जुट गई थी। इस मामले में टीम ने रविवार को एक आरोपी को हिरासत में लिया। जिसका नाम हजारी गोंड हैं। जहां से उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया था।
Read also: दर्दनाक हादसा : बस को ओवरटेक करने के चक्कर में पहिए के नीचे आया नाबालिग, मौके पर मौत
जहां आरोपी ने न्यायधीश के समक्ष थर्ड डिग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया. आरोपी ने करंट व पिटाई से बने चोट के निशान भी दिखाए, जिसके बाद न्यायालय ने मेडिकल जांच कराने के बाद विभाग के जिम्मेदार अफसरों के नाम समन जारी कर जवाब मांगा है.




