Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पत्रकार की हत्याकांड मामले का हुआ खुलासा, जानिए क्या थी हत्या की वजह…

    पत्रकार की हत्याकांड मामले का हुआ खुलासा, जानिए क्या थी हत्या की वजह…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 17, 2024 अपराध No Comments4 Mins Read

    KHABARWAAD MANENDRAGARH. जिले में पत्रकार की हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर दिया है। गुरुवार सुबह मनेंद्रगढ़ में पत्रकार रईस अहमद की खून से लथपथ लाश मैदान में मिली थी। पुलिस की जांच में आरोपी मृतक की पत्नी और उसका आशिक ही निकला।

    चनवारीडांड इलाके के ग्राउंड में जहां लाश मिली थी उससे कुछ दूरी पर ही मृतक रईस खान का घर था। 32 साल का रईस अपनी पत्नी और बेटी के साथ किराए के मकान में रहता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची। शुरुआती जांच में ही पुलिस को आशंका हुई कि रईस की हत्या घर में या घर के आस-पास की गई है।

    देर रात बाइक से आए थे 2 युवक
    पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई, परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि रईस रात एक बजे तक साथी पत्रकारों के साथ था और फिर घर लौट गया था। इसके बाद देर रात बाइक से दो युवक रईस अहमद के घर पहुंचे थे। रईस अहमद की बेटी ने पुलिस को बताया था कि उसके पिता बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे।

    Read Also-  पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे ग्रामीण, मचा हाहाकार

    घर में मिले खून के छींटे
    घटनास्थल पर MCB जिले के SP चंद्रमोहन सिंह के साथ अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम और सूरजपुर से डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची। घर की जांच की गई तो वहां खून के छींटे मिले। पुलिस को उसकी पत्नी सफीना की भूमिका संदिग्ध लगी। उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

    आशिक के आने पर सफीना ने ही खोला था दरवाजा
    सफीना ने बताया कि, उसका प्रेमी आरजू खान और उसका दोस्त खुशी खान 15 मई की रात करीब 2 बजे घर आए थे। उसने सफीना को फोन किया, आशिक के घर आने पर सफीना ने ही दरवाजा खोला था। दोनों घर के अंदर घुसे और घर में सो रहे रईस पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से हमला करने के साथ ही मारपीट करते हुए आरोपियों ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

    सफीना गिरफ्तार, बाकी दोनों की तलाश जारी
    आरोपियों ने हत्या के बाद शव को पास के नर्सरी मैदान में फेंक दिया और भाग निकले। पुलिस ने सफीना खान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य दोनों आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम झारखंड रवाना की गई है। SP ने बताया कि दोनों आरोपियों की लोकेशन लगातार ली जा रही है जल्द ही दोनों गिरफ्तार होंगे।

    Read Also-  EPFO ने दी बड़ी खुशखबरी…PF से पैसा निकालना हुआ अब और आसान, जानिए तरीका

    आशिक के साथ भाग गई थी सफीना, पति लाया था वापस
    मृतक रईस अहमद का निकाह सफीना के साथ करीब चार साल पहले हुआ था। उनकी एक छोटी बेटी भी है। करीब पांच महीने पहले सफीना रायपुर इलाज के लिए गई थी। वहां से वह आरजू खान के साथ भाग गई थी। एक महीने पहले रईस ही अपनी पत्नी को झारखंड से लेकर मनेंद्रगढ़ आया था।

    सफीना को उस समय एसडीएम न्यायालय में पेश भी किया गया था। जहां उसने अपने बयान में बताया कि रायपुर अस्पताल में 2 युवकों ने धोखे से नशीला पदार्थ खिलाया था। इसके बाद अपने साथ मनेंद्रगढ़ के गांव कठौतिया ले गए और वहां से झारखंड ले जाकर कैद कर लिया था। अपनी पत्नी के बयान के आधार पर मृतक ने कार्रवाई के लिए कई जगह शिकायतें की, केस वापस लेने के लिए आरजू खान ने रईस पर दबाव भी बनाया था। साथ ही पैसे लेकर केस रफा-दफा करने की भी कोशिश की थी जिसे रईस ने ठुकरा दिया था। वह न्यायालय में परिवाद दायर करने की तैयारी कर रहा था।​

    Read Also- युवक का डॉग के साथ घिनौना करतूत कैमरे में कैद, वीडियो हुआ वायरल

    परिवार साथ रखने नहीं था तैयार
    पत्नी सफीना को वापस लेकर रईस अहमद घर पहुंचा तो उसके पिता कय्यूब खान सहित पूरा परिवार उन्हें साथ रखने तैयार नहीं हुए। इसके बाद रईस पत्नी और बेटी के साथ किराए के मकान में मौहारीपारा में रहने लगा। बताया गया कि सफीना इसके बाद भी अपने प्रेमी से लगातार संपर्क में थी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news chhattisgarh news latest news madhya pradesh news manendragarh manendragarh breaking news manendragarh crime manendragarh crime news manendragarh crime news ibc24 manendragarh hindi news manendragarh ibc24 news manendragarh in hindi news manendragarh latest news manendragarh live news manendragarh murder news manendragarh news manendragarh news cg manendragarh news ibc24 manendragarh today latest news manendragarh today news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    घर में घुसा शिक्षक, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया; पति ने कमरे में बंद कर पुलिस बुलायी

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    किराए के मकान में मिला 24 किलो गांजा, दो पुलिसकर्मी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.