Latest Breaking News: मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे या राहुल गांधी के हाथ आएगी सरकार ? इसका खुलासा 4 जून को होगा। हालांकि, इस चुनावी सीजन सोशल मीडिया की जंग में राहुल गाँधी मोदी से काफी आगे हैं।
सोशल मीडिया के तीनो प्लेटफार्म, फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर नरेंद्र मोदी दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता हैं साथ ही ट्वीटर पर भी ओबामा के बाद उनका दूसरा स्थान है। चारों प्लेटफॉर्म मिलाकर नरेंद्र मोदी के फॉलोअर्स 26 करोड़ से अधिक है। राहुल गांधी के चारों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मिलाकर 4.7 करोड़ फॉलोअर्स ही हैं। परन्तु इस बार पिछले 50 दिन का डाटा देखें तो राहुल गाँधी के सोशल मीडिया पोस्ट पर लाइकस दोगुने, शेयरिंग तीन गुना एवं व्यूज मोदी से 21 गुना ज्यादा है।
2024 लोकसभा इलेक्शन के नतीजे अगले हप्ते 4 जून को आने वाले हैं उसके पहले सोशल मीडिया में 1 अप्रेल से 20 मई तक के सभी प्लेटफार्म को देखा जाये तो राहुल गाँधी मोदी से आगे चल रहे हैं अब देखना यह होगा की 2024 के लोकसभा चुनाव में इसका कितना असर देखने को मिलेगा…




