लंदन। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को यहां फि प्रो लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को 3–0 से हराया।भारत ने 16 मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर हासिल किया। जिसे कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल में तब्दील किया टूर्नामेंट में यह उनका दसवां गोल था इसके बाद भारत ने 3 मिनट में दो गोल कर दिए सुखजीत सिंह ने 40 में जबकि गुरवंत ने 44 में मिनट पर गोल दागा जर्मनी को 12 जबकि भारत को एक पेनाल्टी कार्नर मिला।
अंक तालिका में भारतीय टीम तीसरे नंबर पर:
इस जीत के साथ भारत अंक तालिका में 24 अंक के साथ तीसरे पायदान पर है जबकि नीदरलैंड और अर्जेंटीना क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर है अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम अगले मुकाबले में रविवार को ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ेगी।




