Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर में 23 जनवरी को खेला जाएगा टी-20 मैच, भारत और न्यूजीलैंड की टीम होंगे आमने-सामने

    रायपुर में 23 जनवरी को खेला जाएगा टी-20 मैच, भारत और न्यूजीलैंड की टीम होंगे आमने-सामने

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 27, 2025 खेल No Comments3 Mins Read

    रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 23 जनवरी को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम की एंट्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है।

    दिसंबर में आयोजित वनडे मैच के दौरान दर्शकों को हुई अव्यवस्थाओं से सबक लेते हुए अब स्टेडियम के आधा दर्जन से अधिक गेटों पर प्रवेश और बाहर निकलने का समय पहले से निर्धारित किया जाएगा। इसका उद्देश्य भीड़ को नियंत्रित करना और किसी भी तरह की अफरा-तफरी से बचना है।

    बता दें कि वनडे मैच के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक शाम को स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन अधिकतर स्टैंड की सीटें भर जाने के बाद एंट्री गेट बंद कर दिए गए थे। इससे नाराज दर्शकों ने विरोध जताया और कुछ स्थानों पर गेट तोड़कर प्रवेश किया था, जिससे नुकसान हुआ है। दर्शकों का कहना था कि महंगे टिकट खरीदने के बावजूद गेट बंद करना गलत है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का दावा है कि टी-20 मुकाबले में दर्शकों को इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और एंट्री व्यवस्था पहले से कहीं बेहतर और व्यवस्थित होगी।

    टी-20 मैच में हर गेट पर तैनात रहेंगे क्रिकेट संघ के सदस्य

    पिछले मैच के दौरान स्टेडियम में एंट्री व्यवस्था बिगड़ने के पीछे प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी के गार्ड की लापरवाही भी सामने आई थी। जानकारी के अनुसार, कुछ गार्डों ने बड़ी संख्या में बिना टिकट वाले लोगों को स्टेडियम में प्रवेश दे दिया था जिससे वैध टिकटधारकों को एंट्री मिलने में परेशानी हुई।

    इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने टी-20 मुकाबले के दौरान सभी एंट्री गेटों पर अपने सदस्यों की तैनाती का फैसला किया है। क्रिकेट संघ के सदस्य गेट पर मौजूद रहकर एंट्री प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और प्राइवेट सुरक्षा गार्ड की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

    समय पर नहीं पहुंचे तो नहीं मिलेगी स्टेडियम में एंट्री

    छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबले के दौरान दर्शकों के लिए एंट्री को लेकर नियमों का पालन करना होगा। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि दर्शकों को अपने-अपने निर्धारित गेट से तय समय पर ही स्टेडियम में प्रवेश करना होगा। निर्धारित समय के बाद पहुंचने पर एंट्री नहीं दी जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं दर्शकों की होगी।

    उन्होंने कहा कि स्टेडियम में प्रवेश एक तय समय-सीमा के भीतर ही किया जाएगा, जबकि बाहर निकलने के लिए गेट खोले जाएंगे। बार-बार गेट खोलने और बंद करने से व्यवस्था प्रभावित होती है और सुरक्षा में भी बाधा आती है। विजय शाह ने बताया कि दिसंबर में हुए वनडे मैच के दौरान सामने आई अव्यवस्थाओं से सबक लेते हुए इस बार बेहतर और सुव्यवस्थित एंट्री व्यवस्था लागू की जा रही है, ताकि टी-20 मुकाबले के दौरान दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

     

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.