Manipur Loksabha Election Result : देश में 18वीं लोकसभा के गठन के लिए इस वक्त वोटों की गिनती चल रही है। इधर, मणिपुर में सत्ताधारी पार्टी भाजपा को वहां के मतदाताओं ने करारा जवाब दिया है। मणिपुर की दो लोकसभा सीटों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। भाजपा दूर-दूर तक कहीं दिखाई नहीं दे रही है। इससे साफ़ है कि मणिपुर में जो कुछ हुआ, उसका बदला वहां की जनता ने इस आम चुनाव में ले लिया।




