First Parliament session: देश की 18वीं लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। नरेन्द्र मोदीलगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। NDA की तीसरी बार सरकार बनने के बाद आज सभी मंत्रियों के साथ पीएम मोदी बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली थी। आज की बैठक में मोदी सरकार गरीबों और किसान के लिए बड़ी घोषणाएं सकती है। वहीं खबर आ रही है कि 18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र 18 जून से शुरू हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक देश की 18वीं लोक सभा के लिए 18-19 जून को सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी।
Read Also – बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में हुआ उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री साय ने सीएम हाउस में बुलाई आपात बैठक
First Parliament session : सूत्रों के मुताबिक 18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र 18 जून से शुरू हो सकता है। 18-19 जून को सांसदों की शपथ और 20 जून को स्पीकर का चुनाव होने की संभावना है। वहीं 21 जून को संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु संबोधित कर सकती हैं। रविवार शाम होने वाली कैबिनेट की बैठक में कैबिनेट राष्ट्रपति से जल्द संसद का सत्र बुलाने और दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने का आग्रह करेगी।
Read Also – CBI जांच की मांग में अड़े सतनामी समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट दफ्तर में की तोड़फोड़, कई गाड़ियों को भी फूंका
First Parliament session : NDA की तीसरी बार सरकार बनने के बाद आज पीएम मोदी सभी मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। आज की बैठक में मोदी सरकार गरीबों और किसान के लिए बड़ी घोषणाएं सकती है। ये बैठक शाम पांच बजे प्रधानमंत्री के आवास पर होनी है। जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतेजान किए गए हैं। बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव पर भी चर्चा होगी।




