Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » 18th Lok Sabha First Session: कल से शुरू होगा 18वींं लोकसभा का पहला सत्र, पीएम मोदी सहित 280 सांसद लेंगे शपथ

    18th Lok Sabha First Session: कल से शुरू होगा 18वींं लोकसभा का पहला सत्र, पीएम मोदी सहित 280 सांसद लेंगे शपथ

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 23, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    18th Lok Sabha First Session khabarwaad.com
    18th Lok Sabha First Session khabarwaad.com

    18th Lok Sabha First Session:  केंद्र में नई सरकार बनने के बाद 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेने वाले हैं। इसके बाद स्पीकर पद के लिए भी चुनाव होगा। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को भी संबोधित करेंगी।

    लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार बनी, जिसके बाद ये पहला सत्र है। इस 18वीं लोकसभा में एनडीए के पास 293 सीटों के साथ बहुमत है। इसमें भाजपा के पास 240 सीटें हैं, जो के बहुमत के आंकडें से कम है। विपक्षी दल इंडिया अलायंस के पास 234 सीटें है, जिसमें से केवल कांग्रेस के पास 99 सीटें हैं।

    Read Also-  अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में अब मरीजों को नहीं लगना होगा लाइन, शुरू हुई है नई व्यवस्था

    पहले पीएम मोदी लेंगे शपथ
    18th Lok Sabha First Session: 
    शपथ ग्रहण की बात करें तो पीएम मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्य कल (24 जून) सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। पहले पीएम द्वारा शपथ ली जाएगी। उनके बाद  मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य शपथ लेंगे। इसके बाद विभिन्न राज्यों के सांसद वर्णमाला के क्रम में शपथ लेंगे। यानी की सबसे असम राज्य के सांसद शपथ लेंगे तो अंत में पश्चिम बंगाल के सांसद। 18वीं लोकसभा के पहले प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रिपरिषद सहित 280 नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे। वहीं दूसरे दिन 264 नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे।

    Read Also-   इसरो ने रचा एक और नया कीर्तिमान, सफल हुआ रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल तकनीक का तीसरा परीक्षण

    प्रोटेम स्पीकर नियुक्त को लेकर दिख सकता है असर
    18th Lok Sabha First Session:
      बीजेपी नेता और सात बार से सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करने को लेकर विवाद का असर सत्र के पहले दिन दिखने की संभावना है। क्योंकि विपक्ष द्वारा इसकी कड़ी आलोचना की गई है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने कांग्रेस सदस्य कोडिकुन्निल सुरेश के दावे को इस पद के लिए नजरअंदाज किया। वहीं इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का कहना है कि महताब लगातार सात बार से लोकसभा सदस्य रहे, इसलिए वह इस पद के लिए योग्य कैंडिडेट हैं।

    Read Also- ये है टाइट गाइडलाइन 1563 छात्र आज फिर देंगे नीट यूजी परीक्षा, देशभर में बनाए गए 6 केंद्र

    कोडिकुन्निल सुरेश को प्रोटेम स्पीकर बनाना चाहता है विपक्ष
    वहीं विपक्ष के सदस्य कोडिकुन्निल सुरेश की बात करें तो वह साल 1998 और 2004 में चुनाव हार गए थे। उनका कार्यकाल निचले सदन में लगातार चौथा कार्यकाल है। इससे पहले वे 1989, 1991, 1996 और 1999 में लोकसभा के लिए चुने गए थे।

    कुछ ऐसा होगा कल का शेड्यूल
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति भवन में महताब लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के तौर पर शपथ दिलाएंगी। इसके बाद सुबह 11 बजे से संसद की कार्यवाही शुरू की जाएगी। 18वीं लोकसभा की पहली बैठक के अवसर पर सदस्यों द्वारा मौन रखने के साथ कार्यवाही की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह सदन के पटल पर लोकसभा के लिए चुने गए सदस्यों की सूची रखेंगे। इसके बाद महताब पीएम मोदी को सदन के सदस्य के तौर पर शपथ लेने के लिए आमंत्रित करेंगे। इसके बाद 26 जून को लोकसभा स्पीकर के चुनाव तक सदन की कार्यवाही चलाने में उनकी सहायता करने के लिए राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त अध्यक्षों के पैनल को शपथ दिलाएंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    18th lok sabha 18th lok sabha first session first session of 18th lok sabha first session of 18th lok sabha session lok sabha election 2024 lok sabha session lok sabha session 2024
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.