Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल प्रतिमा घोटाले में कार्रवाई: कटघोरा के उप अभियंता चंद्र प्रकाश जायसवाल निलंबित

    July 31, 2026

    5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह

    July 31, 2026

    CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल प्रतिमा घोटाले में कार्रवाई: कटघोरा के उप अभियंता चंद्र प्रकाश जायसवाल निलंबित
    • 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह
    • CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए
    • बस्तर पंडुम को लेकर कांग्रेस का वार, 6 करोड़ से ज्यादा खर्च पर उठाए सवाल
    • छत्तीसगढ़ में साइंस सिटी और एआई गैलरी परियोजना को मिलेगी रफ्तार, प्रमुख सचिव ने की समीक्षा
    • बस्तर के दूरस्थ गांवों में बिजली पहुंचाने की बड़ी पहल, सीएम साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से की मुलाकात
    • केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान से मिले सीएम साय, बस्तर के दुर्गम गांवों के लिए सड़क योजना में छूट की मांग
    • कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा ऐलान: गलत बीज-खाद बांटने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Madhya Pradesh News: बाल आश्रम में 48 घंटों में तीन बच्चों की मौत, 12 अस्पताल में भर्ती

    Madhya Pradesh News: बाल आश्रम में 48 घंटों में तीन बच्चों की मौत, 12 अस्पताल में भर्ती

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 2, 2024 ब्रेकिंग न्यूज No Comments3 Mins Read
    Madhya Pradesh News khabarwaad.com

    Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के एक बाल आश्रम में 48 घंटे के भीतर तीन बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जबकि 12 बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत के साथ एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि मल्हारगंज थाना क्षेत्र में ‘श्री युगपुरुष धाम’ के बाल आश्रम में रविवार से मंगलवार के बीच 48 घंटे के भीतर शुभ (8 वर्ष), करण (12 वर्ष) और आकाश (7 वर्ष) ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तीनों बच्चों की मौत का असली कारण पता चल सकेगा।

    Read Also-  तेज रफ्तार का कहर; ट्रक और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

    Madhya Pradesh News: अधिकारियों ने बताया कि बाल आश्रम में अलग-अलग इलाकों से लाए गए बच्चे रहते हैं, जिनमें अनाथ और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे बच्चे शामिल हैं। तीन बच्चों की मौत से मचे हड़कंप के बाद प्रशासन के अलग-अलग विभागों के संयुक्त दल ने बाल आश्रम पहुंचकर जांच शुरू की। दल की अगुवाई कर रहे अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) राजेंद्र सिंह रघुवंशी ने संवाददाताओं को बताया कि बाल आश्रम में कुल 204 बच्चों को रखा गया था, जिनमें से तीन बच्चों की पिछले 48 घंटे में मौत हो गई।

    Read Also-  तीन नए आपराधिक कानून आज से लागू, जानें- न्याय व्यवस्था और नागरिकों पर होगा क्या असर

    जांच के लिए भेजे गए भोजन के सैंपल
    Madhya Pradesh News: एडीएम ने बताया, “आश्रम की विस्तृत जांच जारी है। जांच में आश्रम संचालकों की कोई लापरवाही पाई जाती है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग के दल ने आश्रम से भोजन और राशन के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने बताया, “आश्रम के 12 बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत के साथ हमारे अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें से दो बच्चों की हालत शरीर में पानी की कमी के कारण गंभीर हैं। उनकी हालत में सुधार के प्रयास जारी हैं।”

    Read Also-  शिक्षा मंत्री ने साझा की ये डिटेल जल्द होने वाली है नीट पीजी एग्जाम डेट की घोषणा..

    भर्ती कराए गए बच्चों की उम्र 14 साल से कम
    उन्होंने बताया कि एमवायएच में भर्ती कराए गए बच्चों की उम्र 14 साल से कम है। जिलाधिकारी आशीष सिंह ने एमवायएच पहुंचकर बीमार बच्चों के हाल-चाल जाने। उन्होंने बताया, “चिकित्सकों के मुताबिक, पहली नजर में मामला खाद्य विषाक्तता का लग रहा है।” ‘श्री युगपुरुष धाम’ के बाल आश्रम की प्राचार्य अनीता शर्मा ने दावा किया कि उनके संस्थान में दम तोड़ने वाले तीन बच्चों में से दो की मौत दिमागी दौरा पड़ने से हुई। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे दिमागी दौरे पड़ने की पुरानी बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी कराया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि ‘श्री युगपुरुष धाम’ के प्रबंधन की ओर से बाल कल्याण समिति को लिखे पत्र में दावा किया गया है कि आश्रम में रहने वाले 10 बच्चों के रक्त में संक्रमण पाया गया है। हालांकि, प्रशासन ने आश्रम प्रबंधन के इस दावे की अभी तसदीक नहीं की है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bhopal news breaking news cg news hindi news latest news madhya pradesh news madhya pradesh news live mp live news mp news mp news live new cm of mp news news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.