CG Raigarh Breaking : थाना कोतवाली में महिला द्वारा उसके घर के पास रहने वाले नवाब अली व शेख चांद अली पर अभद्रता करने और धमकी देने की लिखित शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानतीय धाराओं पर अपराध दर्ज कर आरोपी शेख चांद अली को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी नवाब अली फरार है।
Read Also ; Bijapur Latest Big News : एक लाख के इनामी जनताना सरकार अध्यक्ष सहित पांच माओवादी गिरफ्तार
CG Raigarh Breaking : महिला बताई कि कुछ दिन पहले नवाब अली और शेख चांद अली दोनों मिलकर उसके घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवाये थे । कैमरा की दिशा को इसके कमरे तरफ होने पर चांद अली को CCTV हटाने बोली । तब चांद अली कैमरा खराब है बताया था । दिनांक 11.07.2024 को पता चला कि सीसीटीवी कैमरा चालू है । चांद अली को CCTV लगाकर घर में तांक-झांक करते हो कहकर बोली तो दोंनो भाई अश्लील गाली गलौच कर धमकी दिये । महिला ने जब घटना अपने पति को बताई तो चांद अली बेहद गंदी टिपप्णी किया जिसकी लिखित शिकायत महिला द्वारा थाना कोतवाली में की गई ।
Read Also ; CG Murder Case: गला रेत कर की युवक की हत्या फिर तालाब किनारे फेका शव, जांच में जुटी पुलिस
CG Raigarh Breaking : महिला के आवेदन पर दोनों आरोपियों पर अप.क्र. 345/2024 धारा 331(4), 76, 351(2), 115(2), 79, 3(5) BNS का अपराध दर्ज कर आरोपी चांद अली (39 वर्ष) रायगढ़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । संवेदनशील मामले में आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल व उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर व हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।




