National Lok Adalat : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुशार बालोद जिले के सभी न्यायालयो में नेशनल लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। आज आयोजित नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से निराकृत किये गए।
Read Also : CG Murder Case: गला रेत कर की युवक की हत्या फिर तालाब किनारे फेका शव, जांच में जुटी पुलिस
उल्लेखनीय है कि बालोद जिले में आज आयोजित नेशनल लोक अदालत में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू शामिल हुए। उन्होंने नेशनल लोक अदालत के कार्यों का अवलोकन किया। जिला एवं सत्र न्यायालय में स्थित परिवार न्यायालय प्रथम श्रेणी न्यायाधीश, न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रेक एवं स्पेशल कोर्ट आदि का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Read Also : CG RAIGARH BREAKING: महिला से अभद्रता कर दी धमकी, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को दबोचा
ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने इस संपूर्ण लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु निरंतर प्रयास करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से लगातार अधिक से अधिक मामलों को निराकृत किये जाने के लिए प्रेरित किया। इसके अंतर्गत आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद एवं व्यवहार न्यायालय, राजस्व न्यायालयों में भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। बालोद जिले में लोक अदालत में कुल लंबित प्रकरण 2096 रखे गये थे जिसमें कुल 1923 लंबित प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से किया गया।
Read Also : Bijapur Latest Big News : एक लाख के इनामी जनताना सरकार अध्यक्ष सहित पांच माओवादी गिरफ्तार
इस लोक अदालत में लंबित सिविल एवं दांडिक प्रकरण, प्री-लिटिगेशन के बैंक, विद्युत, जलकर, बीएसएनएल के तथा राजस्व न्यायालयों की खंडपीठ के समक्ष कुल 19231 प्रकरण रखा गया, जिसमें 19124 प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से किया गया। इस नेशनल लोक अदालत में आपसी सहमति व सुलह समझौता करने वालों पक्षकारों को प्रोत्साहन स्वरूप पौधा वितरण भी किया गया।




