Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी

    August 5, 2026

    सांसद-आईएएस विवाद पर सियासत तेज, अरुण साव बोले- अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना चाहिए

    August 5, 2026

    सनरूफ स्टंट पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगा व्यक्तिगत शपथपत्र

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी
    • सांसद-आईएएस विवाद पर सियासत तेज, अरुण साव बोले- अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना चाहिए
    • सनरूफ स्टंट पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगा व्यक्तिगत शपथपत्र
    • सूरजपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
    • सांसदों और अफसरों के टकराव पर सियासत गरमाई, दुर्ग सांसद विजय बघेल की शिकायत के बाद भूपेश का सरकार पर हमला
    • व्यक्तिगत दस्तावेजों पर RTI लागू नहीं, हाईकोर्ट ने दो याचिकाएं खारिज कीं
    • आयुष औषधियों की गुणवत्ता पर रहेगी डिजिटल निगरानी, ‘आयुष सुरक्षा पोर्टल’ पर दर्ज करें शिकायत
    • छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने 15 अक्टूबर तक मांगे जनता के सुझाव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, August 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Death of Mirza Masood: मशहूर रंगकर्मी-निर्देशक मिर्जा मसूद का निधन, कला और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर..

    Death of Mirza Masood: मशहूर रंगकर्मी-निर्देशक मिर्जा मसूद का निधन, कला और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर..

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 19, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Death of Mirza Masood

    Death of Mirza Masood:  छत्तीसगढ़ के मशहूर रंग निर्देशक और आकाशवाणी में वरिष्ठ उद्घोषक रहे मिर्ज़ा मसूद का निधन हो गया। रात 3 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांसें ली। मिर्जा मसूद लंबे समय से बीमार थे। परिवार के लोगों के साथ इंदौर में रह रहे थे। 82 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है। मिर्ज़ा मसूद के निधन की खबर से कला जगत और पत्रकारिता जगत में शोक का माहौल है। उन्होंने आकाशवाणी में उद्घोषक के रूप में अपना लम्बा करियर बिताया और रंगमंच के लिए अपना पूरा जीवन बिताया।

    कई नाटक लिखे और उनका निर्देशन भी किया
    Death of Mirza Masood:  छत्तीसगढ़ राज्य शासन का चक्रधर सम्मान और चिन्हारी सम्मान सहित दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एन.एस.डी) में भी विशेष सम्मान प्राप्त मिर्जा मसूद 80 साल की उम्र पार करने के बाद भी वे थेियेटर के लिए समर्पित रहे। कई नाटक लिखे और उनका निर्देशन भी किया।

    Read Also-  जवानों के बलिदान से पूरा राज्य शोकित, डिप्टी CM विजय शर्मा आज नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, समर्थकों और कार्यकर्ताओं से की अपील

    स्कूल और कॉलेज में कई नाटक किए
    Death of Mirza Masood:  मिर्ज़ा मसूद जन्म 3 अप्रैल को 1942 को हुआ था। मिर्जा मसूद ने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने स्कूल और कॉलेज में कई नाटक किए। सार्वजनिक मंचों पर अभिनय किया। हबीब तनवीर के निर्देशन में 1973 में रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय नाच वर्कशॉप में भागीदारी रही।

    80 से अधिक नाटकों का निर्देश किया
    उन्होंंने 80 से अधिक नाटकों का निर्देश किया। अंधा युग, हरिश्चन्द्र की लड़ाई, गोदान, शहंशाह इडिपस , सैया भये कोतवाल, विक्रम सैन्धव, जायज़ हत्यारे, जैसे सैकड़ों नाटक का निर्देशन किया।

    Read Also-  छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सली मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर…

    कैदियों के लिए भी नाटक शिविर का आयोजन
    सेंट्रल जेल रायपुर में बंद कैदियों के लिए भी नाटक शिविर का आयोजन किया था। छत्तीसगढ़ी नाटक जइसन करनी तइसन भरनी और अंजोर छरियागे जैसे नाटक को जेल के बाहर भी कैदियों के द्वारा प्रस्तुत किया गया था।

    छत्तीसगढ़ी नाटक सियान गोठ का लेखन और निर्देशन
    मिर्जा मसूद ने NSD दिल्ली के विस्तार कार्यक्रम के सहयोग से छत्तीसगढ़ी नाटक सियान गोठ और हिंदी नाटक जिंदगी कोलाज का लेखन और निर्देशन भी किया था। 1857 की क्रांति की 150वीं जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ी नाटक “सुरता बलिदान के ” का लेखन और निर्देशन के साथ उनका मंचन छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में किया ।

    Read Also-  आपके लिए कमाई का अच्छा मौका, अब आप भी रेलवे स्टेशन में बेच सकेंगे ‘अनारक्षित टिकट’

    मिर्जा मसूद ने लंबे समय तक इंटरनेशनल और हिंदी ब्रॉडकास्ट कमेंटेटर के रूप में भी काम किया। फर्स्ट एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता पाकिस्तान, पंचम विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता बम्बई, दिल्ली एशियाड 1982, चैंपियन ट्रॉफी कराची पाकिस्तान दक्षिण कोरिया सियोल ओलंपिक 1988 और राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हिंदी कमेंटेटर की भूमिका निभाई।

    5 दिसंबर सफर तय करने के बाद उन्होंने अवंतिका -रंग सर्जन का मंच, कौशल नाट्य अकादमी और रायपुर नट मंडल की स्थापना की और लगातार युवाओं को रंगमंच और अभिनय की बारीकियां सिखाई। 2019 में छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें कला और के क्षेत्र में योगदान के लिए चक्रधर सम्मान से सम्मानित किया गया

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg hindi news cg latest hindi news cg latest news cg news cg raipur news chhattisgarh news hindi news latest news live news mp news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी

    सांसद-आईएएस विवाद पर सियासत तेज, अरुण साव बोले- अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना चाहिए

    सनरूफ स्टंट पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगा व्यक्तिगत शपथपत्र

    सूरजपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

    सांसदों और अफसरों के टकराव पर सियासत गरमाई, दुर्ग सांसद विजय बघेल की शिकायत के बाद भूपेश का सरकार पर हमला

    व्यक्तिगत दस्तावेजों पर RTI लागू नहीं, हाईकोर्ट ने दो याचिकाएं खारिज कीं

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.