Minor Hanged for Making Reel: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में हैरान और समाज को सोचने पर मजबूर करने वाला मामला सामने आया है। लोगों को फेमस होने और सोशल मीडिया में दिखने के लिए इस कदर नशा चढ़ा हुआ है कि कुछ भी हरकतें करने लगे हैं। कभी कभी यही हरकत जीवन पर भारी पड़ जाती है। इसी कड़ी में रील बनाने के चक्कर में एक नाबालिग की जान चली गई है।
Read Also- उल्टी दस्त से नाबालिग की मौत, 13 ग्रामीणों की हालत गंभीर, गांव में फैली दहशत
Minor Hanged for Making Reel: दरअसल रील बनाने के लिए एक नाबालिग खुद फांसी पर लटका। रील बनाते समय तड़पने की एक्टिंग कर रहा था। आसपास मौजूद नाबालिग दोस्त समझे मजाक कर रहा होगा। वीडियो बनाने के दौरान पेड़ पर से पैर फिसलने से फंदे पर झूल गया। इस दौरान गला कसने और दम घूटने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने वीडियो बनाने वाला मोबाइल भी जब्त कर लिया है। घटना अंबाह थाना क्षेत्र के सड़क किनारे की है।




