Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Paris Olympics 2024 : भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    Paris Olympics 2024 : भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 5, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंप‍िक में भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम में मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला और अर्चना कामथ शामिल थीं। सोमवार को हुए राउंड-16 के रोमांचक मुकाबले में भारत ने रोमानिया के खिलाफ 3-2 से जीत हासिल की. यह पहली बार है जब किसी भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने ओलंपिक खेलों के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई हो।

    Read Also : रेलवे लाइन पर 19 अगस्त तक मेगा ब्लॉक, 72 ट्रेनें कैंसिल, कई का बदला रूट

    बता दें कि टीम इवेंट के पहले मुकाबले में भारतीय जोड़ी श्रीजा अकुला और अर्चना कामथ ने रोमानिया की एडिना और समारा की जोड़ी को 3-0 से शिकस्त देकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इस जीत के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से लबरेज़ थी। 

    Paris Olympics 2024 : दुनिया की 28वें नंबर की खिलाड़ी मनिका बत्रा का मुकाबला महिला एकल में यूरोपीय खेलों की स्वर्ण पदक विजेता बर्नाडेट स्ज़ोक्स से था। टेबल टेनिस रैंकिंग में 10वें स्थान पर मौजूद स्ज़ोक्स की शुरुआत अप्रत्याशित गलतियों के कारण खराब रही और वह उबर नहीं पाईं, क्योंकि भारतीय खिलाड़ी ने गति जारी रखी और 11-5, 11-7, 11-7 (3-0) से शानदार जीत दर्ज की।

    Read Also : नवीन शिक्षा नीति; युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करने का साधन: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

    🇮🇳🙌 𝗣𝗲𝗿𝗳𝗲𝗰𝘁 𝘀𝘁𝗮𝗿𝘁 𝗳𝗼𝗿 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮! The Indian women's table tennis team got their #Paris2024 campaign off to a winning start, defeating 4th seed, Romania, in the round of 16.

    🏓 After India took the lead in the first two games, Romania managed to come back strong… pic.twitter.com/cRCyG5kEyi

    — India at Paris 2024 Olympics (@sportwalkmedia) August 5, 2024

    तीसरे मुकाबले में श्रीजा अकुला का सामना एलिजाबेथ समारा से हुआ। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा और समारा ने श्रीजा को 3-2 से हराकर भारत और रोमानिया का स्कोर 2-1 कर दिया। इस दौरान श्रीजा अकुला को 11-8, 4-11, 11-7, 6-11, 8-11 से हार मिली।

    चौथे मुकाबले में अर्चना कामथ का सामना बर्नाडेट से हुआ। बर्नाडेट ने अर्चना को 3-1 से हराकर भारत और रोमानिया का स्कोर 2-2 कर दिया। अब सबकी निगाहें पांचवें और अंतिम मुकाबले पर टिक गई थीं, जिसमें भारतीय स्टार खिलाड़ी मनिका बत्रा कोर्ट पर उतरीं।

    Read Also : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयास से सरगुजा संभाग को मिले 100 चिकित्सक : जशपुर में 21 तथा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में में 16 चिकित्सकों की हुई पदस्थापना

    Paris Olympics 2024 : मनिका बत्रा ने एडिना डियाकोनू के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले दो गेम आसानी से जीत लिए। हालांकि, एडिना ने तीसरे गेम में वापसी की और मनिका को कड़ी टक्कर दी। लेकिन मनिका ने शांत दिमाग से खेलते हुए तीसरा गेम जीतकर भारत को क्वार्टरफाइनल में पहुंचा दिया। मनिका ने 11-5, 11-9, 11-9 से जीत दर्ज की। इस तरह भारतीय महिला टीम ने रोमांचक मुकाबले में रोमानिया के खिलाफ 3-2 से जीत हासिल की और क्वाटरफाइनल का टिकट अपने नाम किया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    aaaj ki big news big news khas khabar today Paris Olympics 2024 parise parise olympics today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से किया बाहर, इस टीम को किया गया शामिल

    Ind vs Nz T20 in Raipur: दोनों टीमों के खिलाड़ी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए हुए रवाना

    रायपुर में भारत VS न्यूजीलैंड T20 23 जनवरी को, आज शाम से ऑनलाइन मिलेगी मैच की टिकिट, जाने क्या है रेट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.