Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Train Cancelled News: रेलवे लाइन पर 19 अगस्त तक मेगा ब्लॉक, 72 ट्रेनें कैंसिल, कई का बदला रूट

    Train Cancelled News: रेलवे लाइन पर 19 अगस्त तक मेगा ब्लॉक, 72 ट्रेनें कैंसिल, कई का बदला रूट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 5, 2024 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    Train Cancelled News: रेलवे अमला राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच तीसरी रेलवे लाइन तैयार करने के लिए रविवार को पटरी पर उतर गया। इस लाइन पर रेलवे ने 19 अगस्त तक मेगा ब्लॉक लिया है। इसके साथ ही रायपुर-डोंगरगढ़ के बीच हर दिन चलने वाली छह लोकल ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। कलमना रेलवे स्टेशन से जोडने का कार्य के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है।

    Read Also- केएसके महानदी पावर प्लांट बिक्री के कगार पर, अडानी ने लगाई सबसे ऊंची बोली

    पहले 72 ट्रेनें कैंसिल किया था
    Train Cancelled News: ऐसे में सबसे अधिक लोकल ट्रेनों के यात्री परेशान होंगे। क्योंकि उन्होंने किसी न किसी एक्सप्रेस में किसी तरह सफर करना पड़ेगा। इस ब्लॉक के चलते रेलवे प्रशासन ने कुल 72 ट्रेनें कैंसिल करना घोषित किया था। परंतु रद्द की गई, कुछ गाड़ियों को पहले जैसा चलाने का निर्णय लिया है, जिसमें 05 एवं 08 अगस्त को पुरी से चलने वाली 20823 पुरी-अजमेर एक्सप्रेस और 6, 8 एवं 13 अगस्त को अजमेर से पुरी के लिए चलने वाली यह ट्रेन चलती रहेगी। इस ट्रेन का कैंसिलेशन रेलवे ने निरस्त कर दिया है।

    Read Also- ठगी का बड़ा मामला, पति-पत्नी ने 48 महिलाओं के नाम से निकले लाखों रुपये के लोन, दोनों फरार

    समता एक्सप्रेस रायपुर नहीं आएगी
    Train Cancelled News: राजनांदगांव-कलमना रेलवे लाइन पर ब्लॉक की वजह से दर्जनभर से ज्यादा ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। इसी के तहत 8 अगस्त को विशाखापटनम से चलने वाली 12807 विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रायपुर, दुर्ग स्टेशन होकर नहीं चलेगी, बल्कि परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-विजयवाडा-नागपुर-निज़ामुद्दीन पहुंचेगी। इसी तरह 9 अगस्त को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12808 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर से विजयवाडा होकर विशाखापटनम पहुंचेगी। जबकि 6, 8 एवं 13 अगस्त को ट्रेन नंबर 20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस को अजमेर से 8 घंटे देरी से रवाना करने का निर्णय लिया गया है।

    Read Also- कार में घूमकर सट्टा संचालित करने वाले दो भाई गिरफ्तार, दुबई के लोगों से जुड़े हैं आरोपित

    हादसे की जगह की पटरी अभी नहीं सुधरी आज तीन एक्सप्रेस रद्द
    Train Cancelled News: विगत दिनों दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के जिस बड़ाबाम्बो स्टेशन में 30 जुलाई को 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई मेल जबरदस्त दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, उस जगह की रेल पटरी अभी पूरी तरह से नहीं सुधरी है। अभी मरम्मत का काम चल रहा है। इसलिए सोमवार को टाटानगर तरफ से आने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसिल कर दी गई है।

    ये ट्रेनें फिर कैंसिल
    5 अगस्त को बिलासपुर व टाटानगर से चलने वाली 18114/18113 बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह इतवारी से चलने वाली 18110 नंबर की ट्रेन टाटानगर के लिए रद्द कर दी गई। इस वजह से यह एक्सप्रेस ट्रेन बिलासपुर स्टेशन में ही समाप्त कर दी जाएगी। टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस केवल बिलासपुर तक ही चलेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cancelled trains latest news on train cancelled train cancel news ibc24 train cancelled train cancelled news train cancelled news today trains cancelled
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.