Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG Janjgir-Champa News: केएसके महानदी पावर प्लांट बिक्री के कगार पर, अडानी ने लगाई सबसे ऊंची बोली

    CG Janjgir-Champa News: केएसके महानदी पावर प्लांट बिक्री के कगार पर, अडानी ने लगाई सबसे ऊंची बोली

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 5, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    CG Janjgir-Champa News

    CG Janjgir-Champa News: छह साल से नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) के अधीन काम कर रही केएसके महानदी पॉवर कंपनी लिमिटेड बिकने की कगार पर है और अदानी पावर ने इसके लिए 27 हजार करोड़ की ऊंची बोली लगाई है। डेढ़ से दो माह में बिक्री की प्रक्रिया पूरी हो सकती है। कंपनी पर बैंकों का तकरीबन 30 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। कर्ज से उबरने और देनदारी चुकाने के लिए कंपनी ने पॉवर प्लांट बेचने का फैसला लिया है।

    डेढ़ से दो माह में कंपनी की बिक्री की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी
    CG Janjgir-Champa News:  प्लांट को खरीदने के लिए देश के वेदांता, अदानी और जिंदल उद्योग समूह सहित कई कार्पोरेट सेक्टर ने रुचि दिखाई है। पूर्व में जिंदल समूह के नवीन जिंदल ने प्लांट का दौरा किया था। वहीं अदानी ने इस बार सर्वाधिक 27 हजार करोड़ की बोली लगाई है। इसके अलावा एनटीपीसी, कोल इंडिया, वेदांता , जेएसडब्ल्यू एनर्जी, रश्मि मेटालिक्स सहित कुल 10 कंपनियों ने केएसके महानदी पावर प्लांट को खरीदने में रूचि दिखाई है। एनटीपीसी में 22 हजार 2 सौ करोड़ रूपए में प्लांट को खरीदने का प्रस्ताव दिया है। जानकारों का कहना है कि डेढ़ से दो माह में कंपनी की बिक्री की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

    Read Also- ठगी का बड़ा मामला, पति-पत्नी ने 48 महिलाओं के नाम से निकले लाखों रुपये के लोन, दोनों फरार

    कंपनी पर 30 हजार करोड़ रुपए का कर्ज
    CG Janjgir-Champa News:  जांजगीर-चांपा जिले में अकलतरा तहसील के नरियरा इलाके में 27 सौ एकड़ क्षेत्र फल में वर्ष 2008 में प्लांट स्थापित किया गया था। दरअसल, 6 गुणा 600 कुल 36 सौ मेगावाट बिजली उत्पादन के प्लांट स्थापित किए जाने थे मगर सिर्फ तीन यूनिट ही स्थापित हो सकी, जबकि 16 साल बाद भी तीन यूनिट का निर्माण अधूरा है। फिलहाल, कुल 18 सौ मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। प्लांट की स्थापना के दौर से ही भू-अर्जन, मुआवजा व पुनर्वास राशि को लेकर विवाद चल रहा है। इससे 600-600 मेगावाट की तीन यूनिट का निर्माण ही नहीं हो सका। कंपनी का खुद का कोल ब्लाक नहीं होने के कारण महंगे दामों पर कोयला खरीदना पड़ रहा है। लगातार घाटे में चलने के कारण कंपनी पर 30 हजार करोड़ रुपए का कर्ज हो गया है। प्लांट का संचालन ट्रिब्यूनल पिछले 6 साल से कर रही है।

    रिजाल्यूशन प्रोफेशनल (समाधान पेशेवर) की नियुक्ति
    कर्ज वसूली के लिए कंपनी की बिक्री की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके लिए रिजाल्यूशन प्रोफेशनल (समाधान पेशेवर) की नियुक्ति भी की गई है। क्यों घाटे में हैं कंपनी कंपनी शुरुआती दौर से ही विभिन्न विवादों में घिर गई। रोगदा बांध के अधिग्रहण मामले की जांच के लिए विधानसभा स्तरीय समिति भी बनी थी। आए दिन श्रमिकों की हड़ताल, मजदूर व प्रबंधन के बीच हिंसात्मक झड़प, प्लांट के कई बार बंद होने जैसे कारणों से कंपनी को नुकसान उठाना पड़ा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news janjgir champa today chhattisgarh news janjgir champa latest news janjgir champa live news janjgir champa news janjgir champa today news janjgir news janjgir-champa news cg
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.