Chhattisgarh new Education Policy : सोमवार को शासकीय ई वि स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा के दीक्षारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री श्री देवांगन ने वाणी की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया।
Read Also : रेलवे लाइन पर 19 अगस्त तक मेगा ब्लॉक, 72 ट्रेनें कैंसिल, कई का बदला रूट
Chhattisgarh new Education Policy : इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की सभी शासकीय, निजी कॉलेजों में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को नए परिवेश में सहज महसूस कराने, उनमें संस्थान की विशिष्ट प्रकृति तथा संस्कृति को सिखाने, अन्य छात्रों और संकाय सदस्यों के साथ संबंध बनाने तथा उन्हें व्यापक उद्देश्य तथा स्वयं की खोज की भावना से परिचित कराने के उद्देश्य से दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
Read Also : दक्षिण विधानसभा सीट उपचुनाव : विधायक राजेश मूणत ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- कितने भी बड़े चेहरे मैदान में उतार लें, जीतेगी भाजपा
Chhattisgarh new Education Policy : मंत्री श्री देवांगन ने कहा की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम में अलग-अलग विषयों से अवगत होंगे निश्चित रूप से भविष्य में हमारी शिक्षा नीति विश्व स्तर पर नई पहचान बनायेगी। उन्होंने छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ते रहने एवं आदर्श छात्र जीवन जीने की बात कही।नवीन शिक्षा नीति युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करने का साधन बनने जा रहा है।




