CG Anganwadi Vacancy 2024: नौकरी की तलाश कर रहे महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के खाली पदों पर भर्ती निकली है। जानकारी के अनुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना खरसिया जिला-रायगढ़ अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त सहायिका पद के लिए 30 अगस्त 2024 तक आवेदन मंगाए गए है।
Read Also- 22 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास में होने वाला जनदर्शन स्थगित
कैसे करें आवेदन?
CG Anganwadi Vacancy 2024: इच्छुक आवेदिका अपना आवेदन पत्र नियत तिथि तक कार्यालयीन समय में कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना खरसिया जिला-रायगढ़ में सीधे जाकर आवेदन जमा कर सकते है। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय खरसिया में संपर्क कर सकते है।




