Naxalaid Surrender In Kanker : छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 2 महिला सहित 12 लाख के 4 नक्सलीयों ने आत्मसमर्पण किया है। नक्सली उत्तर बस्तर डिवीजन के कुएमारी एरिया कमेटी में सक्रिय थे। आत्मसमर्पित नक्सलियों में दो महिला नक्सली और दो पुरुष नक्सली शामिल हैं। सूरजन्ना और नरेश पर 5 लाख का इनाम, जबकि अन्य पर एक एक लाख का इनाम था। सभी नक्सलियों ने कांकेर DIG, SP और BSF के वरिष्ठ अधिकारीयों के सामने आत्म समर्पण किया।
Read Also : Breaking News : नहीं रहे सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी..
कांकेर एसपी आई के एलिसेला ने बताया कि सुरजन्ना उर्फ सिताय कोर्राम कुऐमारी एलओएस कमांडर थी, जिस पर पांच लाख का इनाम घोषित था। इस पर 2007 से 2024 तक कुल 24 मामले दर्ज हैं। वहीं, 2010 में नारायणपुर में एक घटना में 27 जवान शहीद हो गए थे, उसमें यह महिला नक्सली शामिल थी। कुएमारी एरिया कमेटी सदस्य नरेश उर्फ लक्कू पुनेम पर भी पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। 2013 से 23 तक पांच नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है।




