- राष्ट्रहित के निर्माण में भाजपा सदस्यता अभियान में ताकत झोकें कार्यकर्ता – लता उसेंडी
- प्रत्येक कार्यकर्ता सदस्यता अभियान से जुड़कर सघन संपर्क स्थापित करें – महेश गागड़ा
- भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर भैरमगढ़ मंडल में कार्यशाला का हुआ आयोजन
Bijapur Breaking News : भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान को लेकर पूरी ताकत झोंक रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रतिदिन किये जा रहे सदस्यता अभियान कार्य की नियमित समीक्षा भी भाजपा शीर्ष संगठन कर रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रहित के निर्माण में देश में चल रही भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत आज एक दिवसीय कार्यशाला बीजापुर जिले के भैरमगढ़ मंडल में संपन्न हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं नवनियुक्त बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी और वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री महेश गागड़ा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Read Also : CG Sukma Breakig News : सुकमा में 40 नक्सलियों को जवानों ने घेरा..
Bijapur Breaking News : बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान संगठन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, सभी कार्यकर्ताओं को तय समय सीमा में सदस्यता कार्य के निर्धारित लक्ष्य को साधना आवश्यक है। घरों तक पहुँच कर भाजपा कार्यकर्ता आमजन से संपर्क बनाएं और संवाद स्थापित करके भाजपा से जुड़ने का आग्रह करें। जनता के मध्य जाने का लाभ अवश्य ही पार्टी को मिलेगा।
Read Also : मरवाही के बंशीताल में खेत गए ग्रामीण पर भालू का हमला : गंभीर रूप से घायल किसान की ग्रामीणों ने बचाई जान, भालुओं के हमलों के पिछले एक महीने में 15 से ज्यादा मामले सामने आए
Bijapur Breaking News : वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए संगठन शीर्ष भी बूथ स्तर में पहुँच कर बैठकें लेकर भाजपा के सदस्य बनाने के इस महती कार्यक्रम में सहभागी बन रहा है। प्रत्येक कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान में अनिवार्यता के साथ कार्य करना होगा। सदस्यता कार्यक्रम की नियमित समीक्षा की जा रही है, समस्त कार्यकर्ता अपने क्षेत्र व बूथ स्तर पर सघन संपर्क स्थापित कर भाजपा के सदस्य बनाने में अपनी पूरी शक्ति लगायें।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के रीती-नीति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कार्यशैली से प्रभावित होकर जनता जोगी पार्टी के श्रीमती जमुना संकनी एवं उनके अन्य साथी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
Read Also : संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाने जुटें : मंत्री लखन लाल देवांगन ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा- भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सबसे अधिक
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सत्येंद्र ठाकुर, महामंत्री गोपाल सिंह पवार, सदस्यता अभियान जिला संयोजक संजय लुंकड़, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला तोकल, जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष जिलाराम राणा, वरिष्ठ नेता सुखलाल पुजारी, नीता शाह, मंडल अध्यक्ष भैरमगढ़ चिन्नाराम तेलम, नगर पंचायत भैरमगढ़ उपाध्यक्ष जागेंद्र देवांगन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बलदेव उरसा, भैरमगढ़ मंडल महामंत्री चमनलाल ठाकुर सहित भारी संख्या में सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




