Share Market Update : शेयर बाजार में आज यानी 3 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 500 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 83,700 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में भी करीब 200 अंकों की गिरावट है, यह 25,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
आज ऑटो, एनर्जी और बैंकिंग शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. एमएंडएम, टाटा मोटर्स और मारुति में करीब 2 फीसदी की गिरावट है. इस हफ्ते अब तक बाजार में करीब 2,500 अंकों की गिरावट देखने को मिल चुकी है.
Read Also : एसईसीएल गेवरा खदान में हादसा: 80 फिट नीचे खाई में गिरा डंपर, कांच तोड़कर चालक को निकाला, अस्पताल में भर्ती
बाजार में गिरावट की 3 वजहें
ईरान और इजरायल के बीच युद्ध की आशंका के चलते वैश्विक बाजार में निगेटिव सेंटीमेंट है. इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला है.
भारतीय शेयर बाजार का मौजूदा वैल्यूएशन ज्यादा है. खास तौर पर मिड और स्मॉल कैप सेगमेंट में. इसके चलते बाजार में अच्छा करेक्शन देखने को मिल सकता है.
Read Also : छत्तीसगढ़ से 20 अक्टूबर तक विदा होगा मानसून, बदलेगी हवा की दिशा, फिर पड़ेगी ठंड
अमेरिका में मंदी का डर बढ़ गया है, जिसके चलते पिछले कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गई. इसका असर दुनियाभर के बाजारों में देखने को मिल रहा है.
एशियाई बाजार में तेजी बनी रही
एशियाई बाजार में जापान का निक्केई 2.24% ऊपर है. वहीं, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 2.43% और कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.22% नीचे है.
2 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोंस 0.09% बढ़कर 42,196 और नैस्डैक 0.08% बढ़कर 17,925 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 भी 0.01% बढ़कर 5,709 पर बंद हुआ.
एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 1 अक्टूबर को विदेशी निवेशकों (एफआईआई) ने 5,579 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. इस दौरान घरेलू निवेशकों (डीआईआई) ने 4,60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
Read Also : Google For India : भारत के लिए गूगल का बड़ा ऐलान, हिंदी में बात करेगा Gemini Live..
मंगलवार को बाजार में गिरावट आई थी
इससे पहले मंगलवार यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 33 अंकों की गिरावट के साथ 84,266 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी में भी 15 अंकों की गिरावट आई थी, यह 25,796 पर बंद हुआ था. 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन बाजार बंद था. (Share Market Update)




