NEET SS 2024 Exam: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नीट एसएस परीक्षा के संबंध में अहम नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में परीक्षा के बदले पैटर्न के बारे में जानकारी दी गई है। इसके अनुसार, मेडिकल ऑन्कोलॉजी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन ग्रुप के लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र समूह होंगे। बोर्ड ने बताया कि बाकी NEET SS 2024 परीक्षा पैटर्न सभी समूहों के लिए पिछले साल की तरह ही रहेगा।
Read Also- Mohammed Siraj को तेलंगाना सरकार ने दी नौकरी, अब DSP बनकर करेंगे देश की सेवा
जारी सूचना में कहा गया है कि, DM/DrNB मेडिकल ऑन्कोलॉजी में दाखिले के लिए एक अलग प्रश्न पत्र समूह (मेडिकल ऑन्कोलॉजी ग्रुप) होगा। इस समूह के पेपर में प्रश्न विशेष रूप से मेडिकल ऑन्कोलॉजी के विषयों से होंगे। DM/DrNB क्रिटिकल केयर मेडिसिन ग्रुप (क्रिटिकल केयर मेडिसिन ग्रुप) में प्रवेश के लिए एक अलग प्रश्न पत्र होगा। इस ग्रुप के पेपर में वे क्वैश्चन पूछे जाएंगे, जो कि मुख्य रूप से क्रिटिकल केयर मेडिसिन के विषयों से होंगे।बता दें कि नीट एसएस परीक्षा का आयोजन 29 और 30 मार्च, 2025 को संभावित रूप से आयोजित हो सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
Read Also- छत्तीसगढ़ में पीडब्ल्यूडी विभाग में निकली बंपर भर्ती, वित्त विभाग ने दी मंजूरी
NEET SS 2024 Exam: बता दें कि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशिलिटी एग्जाम एक दिवसीय होने वाली परीक्षा है। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि नीट एसएस के लिए इंफॉर्मेशन बुलेटिन में उम्मीदवारों की पात्रता (एलिजिबिलिटी), फीस स्ट्रक्चर, परीक्षा और अन्य डिटेल्स के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसे पोर्टल पर उम्मीदवार देख सकते हैं।
Read Also- IND vs NZ 2024 Test Series : टीम इंडिया की हुई घोषणा, जसप्रीत बुमराह बने उप-कप्तान
NEET SS 2024 Exam: इससे इतर नीट यूजी परीक्षा 2025 के लिए जल्द ही डेट्स जारी हो सकती है। संभावना है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जल्द ही एग्जाम कैलेंडर जारी किया जा सकता है। इसमें जेईई मेन, सीयूईटी यूजी और पीजी और यूजीसी नेट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखें जारी की जा सकती है। इन तिथियों के साथ-साथ एनटीए मेडिकल प्रोगाम में दाखिले के लिए नीट यूजी परीक्षा की तारीखें भी जारी करेगा। इस एग्जाम की डेट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें। इसके बाद, जैसे ही नीट यूजी नोटिफिकेशन जारी होगा, उसके बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को निर्धारित डेट्स के भीतर अप्लाई करने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी शुल्क जमा करके एप्लीकेशन फॉर्म भर पाएंगे।





