Latest News in Bhilai: भिलाई के छावनी थाने के ठीक सामने पावर हाउस फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे शनिवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पाते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि सुबह सुबह उन्हें सूचना मिली की फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे एक युवक का शव पड़ा है। तुरंत कुछ सिपाही मौके पर भेजे गए। जांच करने पर शव के शरीर में कहीं भी चोट या अन्य निशान नहीं पाए गए।
Read Also- युवक ने घर में घुसकर नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, बोला- मेरी नहीं तो किसी की नहीं होने दूंगा
Latest News in Bhilai: आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर लोगों ने मृतक की पहचान कैंप 2 निवासी हलक राम साहू के रूप में की। लोगों ने बताया कि वो काफी समय से बीमार था। उसे पीलिया की शिकायत के साथ साथ मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। छावनी पुलिस आशंका जता रही है सुबह सुबह हलक राम पावर हाउस आया होगा। यहां उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि उन्होंने शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।
Read Also- छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज सम्मान : CM विष्णुदेव साय ने कहा – “नक्सल मोर्चे पर साहस और दृढ़ता की मिली मान्यता, 25 वर्षों की अनुकरणीय सेवा का प्रतीक
Latest News in Bhilai: इधर सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। उनकी मौजूदगी में शव को पीएम के लिए भेजा है। परिजनों ने फिलहाल किसी तरह की की आशंका नहीं जताई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।




