Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली

    July 22, 2026

    राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा

    July 22, 2026

    पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली
    • राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा
    • पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर
    • मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक्शन: बिना लाइसेंस उर्वरक-कीटनाशक बनाने वाले दो गोदाम सील
    • कोल लेवी के बाद आबकारी घोटाले में भी रामगोपाल अग्रवाल पर शिकंजा, 25 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ
    • छत्तीसगढ़ कैडर की IFS अधिकारी सातोविशा समाजदार की NHRC में प्रतिनियुक्ति
    • रायपुर में राजनीतिक टकराव: कांग्रेस ने भाजपा और सरकार को घेरा, प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान
    • 53 करोड़ की बोगस बिलिंग के मास्टरमाइंड को राज्य GST ने किया गिरफ्तार, 3 अगस्त तक न्यायिक रिमांड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छात्र संघ चुनाव की मांग को कॉलेज की छत पर चढ़े छात्र, दावेदारों ने किया आत्मदाह का प्रयास

    छात्र संघ चुनाव की मांग को कॉलेज की छत पर चढ़े छात्र, दावेदारों ने किया आत्मदाह का प्रयास

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 19, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Uttarakhand Latest News
    Uttarakhand Latest News

    Uttarakhand Latest News:  छात्र संघ चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। तिथि घोषित न किए जाने गुस्साए एमबीपीजी कालेज के तीन छात्र शुक्रवार को डीजल लेकर प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़ गए। चुनावी अधिसूचना जारी करने की मांग करते हुए उन्होंने खुद पर डीजल डाल लिया उनके आत्मदाह का प्रयास करने से परिसर में अफरातफरी मच गई। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने छत पर चढ़कर तीनों को नीचे उतारकर और फटकार लगाई। ऐसे में करीब 1:30 घंटे तक परिसर में अराजकता का माहौल रहा। साथ ही 2:30 घंटे तक प्राचार्य कक्ष में नजर बंद कर निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

    एमबीपीजी कालेज प्रशासन को चुनाव के मामले में हंगामा होने की आशंका थी। ऐसे में शुक्रवार को परिसर में कोतवाल राजेश यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। साथ ही प्राचार्य कक्ष की छत के गेट को भी ताला लगाकर बंद किया गया था।

    Read Also-  ‘बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी हालत…’, सलमान खान का पीछा नहीं छोड़ रहा लॉरेंस बिश्नोई गैंग, फिर मिली धमकी

    Uttarakhand Latest News:   वहीं, सुबह करीब 11 बजे चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हर्ष वर्मा, ललित सिंह और मनीष बिष्ट प्राचार्य कक्ष में पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों से चुनाव की अधिसूचना जारी करने की मांग करते हुए पत्र सौंपा। प्राध्यापकों ने मामले में विश्वविद्यालय स्तर पर निर्णय लिए जाने की जानकारी दी।

    इससे गुस्साए तीनों छात्र छत में जाने का मुख्य गेट बंद होने पर पिछले रास्ते से चढ़ गए और गेट पर अंदर से खुद का ताला जड़ दिया। उनके हाथ में डीजल भरी बोतल देख प्राध्यापकों और पुलिस में अफरातफरी मच गई। वहीं छात्रों को खुद पर डीजल डालता देख पुलिस कर्मियों ने छत जाने का प्रयास किया। लेकिन गेट पर दूसरा ताला लगने होने से समस्या हुई। ऐसे में ताला तोड़कर छत पर दाखिल हुए और उन्हें नीचे उतारा। वहीं, तीनों से पुलिस ने माफीनामा लिखाया।

    Read Also-  शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वांरट जारी, 18 नवंबर तक पेश करने का आदेश, अब क्या करेगा भारत?

    छात्रों ने शिक्षकों व पुलिस से मांगी माफी
    Uttarakhand Latest News:   चुनावी तिथि घोषित करने की मांग को लेकर छत पर चढ़कर खुद पर डीजल डालने वाले तीनों छात्र बाद में माफी मांगते नजर आए। वहीं, शिक्षकों ने भविष्य की बात कहते हुए तीनों को जमकर फटकार लगाई। ऐसे में तीनों माफीनामा लिखने के साथ ही शिक्षकों और पुलिस अधिकारियों से माफी मांगते भी नजर आए।

    NSUI ने दी आंदोलन की चेतावनी
    एनएसयूआइ के प्रदेश महासचिव रक्षित बिष्ट चुनावी तिथि के मामले में प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी से मिले। उन्होंने 24 घंटे के भीतर छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही अन्य संभावित दावेदारों ने चुनाव की तिथि जल्द घोषित करने की मांग की है।

    Read Also-  PAK बोर्ड ने BCCI को लिखा पत्र, कहा- टीम इंडिया चाहे तो हर मैच खेलकर लाहौर से स्वदेश लौट सकती है… फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी

    शिक्षकों से अभद्रता कर कालेज में घुसे बाहरी युवक
    एमबीपीजी कालेज में बाहरी युवकों की दबंगई जारी है। कालेज प्रशासन की सख्ती और परिचय पत्र देखने के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाने की व्यवस्था अराजक तत्वों पर लागू नहीं हो रही है। पिछले वर्ष चुनाव लड़ने वाला एक छात्र अपने कुछ बाहरी साथियों को लेकर जबरन परिसर में घुस गया। चेकिंग कर रहे शिक्षकों से उसने काफी अभद्रता भी की। लेकिन पढ़ाई करने आने वाले छात्रों को रोकने वाला कालेज ऐसे युवकों को नहीं रोक पाया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    latest hindi news latest news today latest news up uttarakhand news uttarakhand uttarakhand latest news uttarakhand latest updates uttarakhand news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    UCC, स्मार्ट मीटर और CAG रिपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का पलटवार, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET अनियमितताओं पर कांग्रेस का अभियान तेज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने केंद्र पर साधा निशाना

    भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है विक्रम-1 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    भारत ने रचा इतिहास, पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण

    अविश्वास प्रस्ताव पर अमरजीत भगत का भाजपा पर हमला, खाद संकट से लेकर ED कार्रवाई तक उठाए सवाल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.