Gopal Shetty News : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई बीजेपी (BJP) में पहली बड़ी बगावत हुई है। बीजेपी के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने बोरीवली विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने इस सीट से संजय उपाध्याय को मैदान में उतारा है। गोपाल शेट्टी के इस बगावती तेनर ने भाजपा के माथे पर पसीना ला दिया है।
जेपी के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने मीडिया से कहा कि उन्होंने टिकट नहीं मांगा था। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका नाम सुझाया था। इसके बावजूद महाराष्ट्र चुनाव के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुझे नजरअंदाज किया। मैं अंतिम दिन (29 अक्टूबर) को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बोरीवली विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करूंगा।
बता दें कि इस बार हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने गोपाल शेट्टी का टिकट काट दिया था। मुंबई नॉर्थ से उनकी जगह बीजेपी ने पीयूष गोयल को मैदान में उतारा था और वो जीत गए थे।
किसी लोकल को टिकट मिलना चाहिए था
गोपाल शेट्टी ने कहा, “पार्टी के ऊपर के फोरम में भी मेरा नाम चला। ये वास्तविकता है. लेकिन मुझे टिकट नहीं ये मुद्दा नहीं है। मुद्दा है कि बोरीवली से किसी लोकल कार्यकर्ता को टिकट मिलना चाहिए था। बोरीवली के बहुत सारे लोगों ने मुझे ये कहा कि हमने 35 साल आपको साथ दिया, आपको इस बार हमारा साथ देना चाहिए। अगर आप जैसा व्यक्ति ये लड़ाई नहीं लड़ेगा तो आने वाले 50 सालों तक कोई नहीं लड़ेगा।




