Latest News in Durg: दुर्ग पुलिस ने कुख्यात अपराधी अमित जोश को भागने में मदद करने वाले चौथे आरोपी अभिषेक को दादरा नगर हवेली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके सभी मददगारों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि, पीड़ित रमनजीत सिंह निवासी सूरजपुर के विश्रामपुर ने अमित जोश और उसके साथियों पर गोली चलाने की एफआईआर दर्ज कराई थी। अदित्य और सुनील सूरजपुर से दुर्ग पढ़ाई करने आए थे। वो भी भिलाई वैशाली नगर अपनी नानी के अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के बाद वो अपने साथी आदित्य और सुनील के पास मिलने जुनवानी चला गया। वहां तीनों ने पार्टी करने के बाद रात में घूमने का प्लान बनाया।
Read Also- कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने धान खरीदी पर उठाया सवाल, पढ़े पूरी खबर
रात में घूमने निकले थे
Latest News in Durg: इसके बाद तीनों साथी बाइक से जूनवानी से सिविक सेन्टर रात में घूमने निकले थे। वो लोग रात 1ः20 बजे सेन्ट्रल एवेन्यू रोड सेक्टर-10 पुलिया ग्लोब चौक के आगे पहुंचे। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो व्यक्ति और कार में 2 व्यक्ति आए। वो लोग गाड़ी रोकर अदित्य और सुनील से बहस करने लगे। जब इन लोगों ने उनका विरोध कर गाली देने से मना किया, तो अमित जोश बोला कि, तुम मुझे जानते नहीं हो। पूरा शहर अमित जोश के नाम से जानता है। इसके बाद उसने अपने कमर से पिस्टल निकाली और उनके ऊपर 2-3 राउंड फायर कर दिया।
गोली चलने पर तीन साथी भागे, लेकिन एक गोली सुनील यादव के बाएं हाथ और दूसरी आदित्य सिंह के पेट के बांए तरफ लगी। इसके बाद अमित जोश और उसके साथी वहां से भाग गए। अवतार को गोली नहीं लगी थी, इसलिए उसने सभी परिचितों को बुलाया और घायल साथियों को सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया।
Read Also- अधेड़ ने लगाया साइकिल चोरी का आरोप, 2 युवकों ने कर दी हत्या… 5 घंटे में सुलझी गुथ्थी
भागने में सहयोग करने वाले तीन साथी पहले हो चुके गिरफ्तार
Latest News in Durg: घटना के बाद पुलिस ने फरार अमित जोश के साथी डागी, अंकुर और यशवंत को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अमित जोश पकड़ में नहीं आया था। पुलिस ने अमित जोश के उन सभी लोगों का पता किया। जिन्होंने उसे फरार होने में मदद की। पुलिस ने डी संतोष राव निवासी भाटापारा को खुर्सीपार, शंकर भाट निवासी भाटापारा, जिला बलैदाबाजार से और आरोपी रुपेश सिंह निवासी खुर्सीपार को औरंगाबाद बिहार से गिरफ्तार किया।
Read Also- छत्तीसगढ़ के इस में आयोजित होगा रोजगार मेला, 1262 रिक्तियों पर होगी भर्ती
अभिषेक के पास दादर नगर हवेली में छिपा था अमित
आरोपी अमित जोश और डी संतोष राव को घटना के बाद फरारी के दौरान उनका दोस्त अभिषेक कुमार (31) निवासी एआरवी रिवरडेल सिलवासा दादर नगर हवेली ने छिपने में मदद की। लगभग एक हफ्ते तक वो लोग उसके पास रहे। पुलिस ने अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।




