Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल प्रतिमा घोटाले में कार्रवाई: कटघोरा के उप अभियंता चंद्र प्रकाश जायसवाल निलंबित

    July 31, 2026

    5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह

    July 31, 2026

    CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल प्रतिमा घोटाले में कार्रवाई: कटघोरा के उप अभियंता चंद्र प्रकाश जायसवाल निलंबित
    • 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह
    • CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए
    • बस्तर पंडुम को लेकर कांग्रेस का वार, 6 करोड़ से ज्यादा खर्च पर उठाए सवाल
    • छत्तीसगढ़ में साइंस सिटी और एआई गैलरी परियोजना को मिलेगी रफ्तार, प्रमुख सचिव ने की समीक्षा
    • बस्तर के दूरस्थ गांवों में बिजली पहुंचाने की बड़ी पहल, सीएम साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से की मुलाकात
    • केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान से मिले सीएम साय, बस्तर के दुर्गम गांवों के लिए सड़क योजना में छूट की मांग
    • कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा ऐलान: गलत बीज-खाद बांटने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » लोकसभा सत्र का दूसरा दिन: कांग्रेस सांसदों ने किया हंगामा, कार्यवाही स्थगित, राहुल गांधी बोले- अडाणी को जेल में होना चाहिए

    लोकसभा सत्र का दूसरा दिन: कांग्रेस सांसदों ने किया हंगामा, कार्यवाही स्थगित, राहुल गांधी बोले- अडाणी को जेल में होना चाहिए

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 27, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Parliament Winter Session
    Parliament Winter Session

    Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बुधवार को एक बार फिर से अडाणी का मुद्दा गर्म रहा। कांग्रेस के सांसदों ने अडाणी मुद्दे पर लोकसभा में जोरदार हंगामा किया। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने अडाणी के खिलाफ आरोपों को लेकर लोकसभा में विरोध प्रदर्शन किया। लोकसभा के साथ ही राज्यसभा में भी अडाणी मुद्दे काे लेकर विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया। वहीं, राहुल गांधी ने एक बार फिर से गौतम अडाणी के मुद्दे पर सरकार को घेरा।

    शीतकालीन सत्र के पहले दिन भी हुआ था हंगामा
    बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन(26 नवंबर) को राज्यसभा के स्पीकर जगदीप धनखड़ और कांग्रेस अध्यक्ष के बीच तीखी बहस हुई थी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संविधान की मर्यादा का जिक्र किया, जिस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने 54 साल के योगदान की बात कही। इस बात को लेकर दोनों नेताओं के बीच नोंक-झोंक हुई थी।

    Read Also-  महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार, एकनाथ शिंदे ने दिया सीएम पद से इस्तीफा

    राहुल गांधी बोले- अडाणी को बचा रही है सरकार
    Parliament Winter Session: संसद सत्रसे पहले कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अडाणी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अडाणी की ओर से आरोपों से इनकार किए जाने पर कहा कि क्या आपको ऐसा लगता है कि अडाणी अपने ऊपर लगे आरोपों को कबूल करेगा? आप किस दुनिया में जी रहे हैं, वह तो इन आरोपों से इनकार करेगा ही। अडाणी के ऊपर अमेरिका में करोड़ों रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है। अडाणी पर अमेरिका में करोड़ों रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है। सैकड़ों लोगों को छोटे-मोटे आरोपों में गिरफ्तार किया जा रहा है। पॉइंट यह है कि अडाणी जैसे व्यक्ति को जेल में होना चाहिए, लेकिन सरकार उसे बचा रही है।

    सत्र से पहले इंडिया ब्लॉक के सांसदों की बैठक
    संसद सत्र शुरू होने से पहले इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चेम्बर में बैठक बुलाई। इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। बैठक में संसद के दोनों सदनों में उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर चर्चा की की गई। बता दें कि कांग्रेस संसद के दोनों सदनों में अडाणी का मुद्दा बेहद जोर-शोर से उठा रही है।

    Read Also-  भारतीय पशुपालन निगम में 2246 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन

    संसद की कार्यवाही 29 नवंबर तक स्थगित
    Parliament Winter Session: कांग्रेस सांसदों के शोर-शराबे की वजह से लोकसभा लोकसभा स्पीकर ने भारी शोर-शराबे के बीच सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। 12 बजे सत्र शुरू होने के बाद एक बार फिर से हंगामा करने लगे। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही 28 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी। संसद का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर तक चलने वाला है।

    मौजूदा सत्र के दौरान होंगी 19 बैठकें
    संसद के मौजूदा सत्र के दौरान 19 बैठकें होनी हैं। सत्र के दौरान कुल 16 विधेयक पेश किए जाने हैं। इनमें से 11 पर चर्चा होगी, जबकि 5 विधेयक कानून बनाने के लिए पेश किए जाएंगे। वन नेशन वन इलेक्शन जैसे विधेयकों पर चर्चा की संभावना है। इसके अलावा, भारतीय विमान विधेयक राज्यसभा में पारित होने के लिए लंबित है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    parliament session parliament session 2024 parliament winter session parliament winter session 2024 parliament winter session live winter session winter session of parliament
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.