Trains Cancelled News: छत्तीसगढ़ में ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। इसके पीछे की वजह दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के चक्रधरपुर-लोटापहाड़ रेलवे स्टेशनों के बीच एफओबी गर्डर लांचिंग के लिये मेगा ब्लॉक होना बताया जा रहा है। इसकी वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित निम्न गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली ट्रेन:
Trains Cancelled News: दिनांक 24 दिसम्बर 2024 को बिलासपुर एवं टाटा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18113/18114 टाटानगर – बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
Read Also- शासकीय मदिरा दुकान में 36 लाख का शराब गबन, चार कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज
देरी से चलने वाली गाडियां:
Trains Cancelled News: दिनांक 23 दिसम्बर 2024 को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस 02 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी ।
दिनांक 24 दिसम्बर 2024 को को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 06 घंटे देरी से रवाना होगी
दिनांक 23 दिसम्बर 2024 को हजूर साहिब नान्देड से चलने वाली 12767 हजूर साहिब नान्देड- सांतरागाछी एक्सप्रेस 02 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी।




