Crime News in Raipur: रायपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ड्राइवर ने अपने मालिक की लक्जरी कार को आग के हवाले कर दिया। यह घटना मंगलवार रात को हुई, जब हार्डवेयर कारोबारी आनंद गोयल और उनके चालक रोजेस उर्फ रोमी के बीच एडवांस पेमेंट को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर ड्राइवर ने कारोबारी की BMW कार को पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी, जिससे पूरी कार जलकर खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार, रोजेस उर्फ रोमी और उनके तीन साथी पहले आनंद गोयल के ऑफिस पहुंचे थे, जहां एडवांस पेमेंट को लेकर कारोबारी और उनके बेटे से उनका विवाद हुआ। इस दौरान मारपीट भी हुई। इसके बाद, आरोपी ड्राइवर अपनी कार लेकर कारोबारी के घर के पास चौबे कॉलोनी स्थित घर के बाहर खड़ी BMW कार तक पहुंचा और उसमें पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
Read Also- सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, 2 लाख नगदी और जेवरात पार
Crime News in Raipur: घटना की सूचना मिलने के बाद गंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे घटनाक्रम को सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया है, जिससे पुलिस को आरोपी की पहचान करने में मदद मिली।
Crime News in Raipur: रायपुर शहर के ASP लखन पटले ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आनंद गोयल के ड्राइवर सिल्वेस्ट रोजेस उर्फ रोमी और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपी के फरार होने के बावजूद पुलिस उसे जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।




