Bank Of Baroda Recruitment : सरकारी बैंक में नौकरी करना है तो ये खबर आपके काम की है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने हाल ही में एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया। नोटिफिकेशन के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1200 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। ऐसे में जो उम्मीदवार बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। याद रहे कि इस भर्ती में आवेदन करने का आखिरी मौका 17 जनवरी 2025 तक है।




