Statement of Ejaz Dhebar : रायपुर नगर निगम के मेयर एजाज ढेबर ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय में अपनी अंतिम प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने अपने पांच साल के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां साझा की। इस दौरान उन्होंने मुसलमान महापौर बनने को लेकर उठे सवालों का भी खुलकर जवाब दिया और विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों का प्रत्युत्तर दिया।
मुसलमान महापौर बनने पर उठे सवालों का जवाब:
मेयर एजाज ढेबर ने मुसलमान महापौर बनने को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा, “पूरे पांच साल एक बात को बार-बार कहा गया, जिससे मैं परेशान रहा कि एक मुस्लिम महापौर बन गया। क्या मुसलमान होना गुनाह है? क्या मुसलमान होना पाप है? यह सवाल सिर्फ बाहर से नहीं, बल्कि हमारे अपने लोग भी उठाते थे। यह भी कह दिया गया कि ‘हमें तो अपनों ने लूटा’।
Read Also- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद में किया 338 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
उन्होंने इस बात को स्पष्ट किया कि उनके धर्म से कोई फर्क नहीं पड़ता, और उन्होंने महापौर निधि का उपयोग करते हुए मंदिर के निर्माण जैसी धार्मिक परियोजनाओं को भी पूरा किया। ढेबर ने कहा, “मैंने महापौर निधि से 14 करोड़ की निधि से मंदिर का निर्माण करवाया है, इसका उदाहरण खुद है कि हम सभी के लिए काम करते हैं।”
कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां:
Statement of Ejaz Dhebar : मेयर ढेबर ने अपने पांच साल के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि रायपुर शहर में स्वच्छता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार किए गए। उन्होंने बताया कि, “जब मैंने महापौर का पद संभाला, तब रायपुर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार की जरूरत थी। स्वच्छता सर्वेक्षण में 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले 5200 शहरों में रायपुर ने छठवां स्थान प्राप्त किया, जो हमारे कार्यकाल की एक बड़ी उपलब्धि है।”
इसके अलावा, उन्होंने गर्मी के मौसम में पीलिया के प्रकोप पर भी बात की और बताया कि 2020 में मेयर बनने के बाद फिल्टर प्लांट की सफाई के साथ-साथ पूरे शहर में स्वास्थ्य की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए, जिसके परिणामस्वरूप पीलिया जैसी बीमारियों का प्रकोप नहीं फैला।
Read Also- अंधे कत्ल का खुलासा: मेले में हुए विवाद का बदला लेने नाबालिक की कर दी हत्या… दो नाबालिग सहित चार गिरफ्तार
भ्रष्टाचार पर भाजपा के आरोपों का जवाब:
मेयर ढेबर ने विपक्षी पार्टी भाजपा द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, “भजपा का आरोप था कि नगर निगम में भ्रष्टाचार हुआ है, लेकिन वे आज तक कोई ठोस सबूत नहीं दे पाए हैं। अगर भ्रष्टाचार हुआ है तो भाजपा को उसे सामने लाना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम में जहां भी अनियमितताएं या लापरवाही हुई, वहां तुरंत कार्रवाई की गई।
प्रशासक की नियुक्ति पर मेयर का बयान:
Statement of Ejaz Dhebar : नवीन प्रशासनिक बदलाव के बारे में बात करते हुए, मेयर ने कहा कि वे रायपुर शहर के लिए किए गए कार्यों को अधूरा नहीं छोड़ेंगे। “चुनाव के विलंब के कारण हम किसी प्रशासक को अपने कार्य सौंपने का विचार नहीं कर सकते। रायपुर की जनता ने हमें चुना है और हम अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे। हम चुनावों की देरी का विरोध नहीं करते, लेकिन जब तक नया परिषद नहीं बनता, हम काम करते रहेंगे।”
Read Also- भाजपा नेता ने की आत्महत्या, पिस्टल से गोली मारकर दे दी जान, पुलिस जांच में जुटी
शहर में किए गए विकास कार्य:
मेयर ढेबर ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए प्रमुख विकास कार्यों का उल्लेख किया। इनमें बुढ़ापारा स्थित विवेकानंद सरोवर का ब्यूटीफिकेशन, विभिन्न बाजारों का विकास जैसे जवाहर बाजार, शास्त्री बाजार, और खमतराई, महिलाओं के लिए 18 पिंक टॉयलेट्स का निर्माण, 6 करोड़ रुपये पर्यावरण संरक्षण के लिए खर्च, और रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में 6 मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण शामिल हैं। इसके अलावा, रायपुर शहर में 8637 प्रधानमंत्री आवासों का वितरण, दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश का पहला डॉग शेल्टर, और मोतीबाग में तक्षशिला लाइब्रेरी का निर्माण भी उनके कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां रही हैं।




