Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई

    July 27, 2026

    गरियाबंद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले- धार्मिक विभूतियों को राजनीति में नहीं आना चाहिए

    July 27, 2026

    रायपुर में होटल-लॉज संचालकों को पुलिस की चेतावनी, बिना आईडी कमरा देने पर होगी कार्रवाई

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई
    • गरियाबंद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले- धार्मिक विभूतियों को राजनीति में नहीं आना चाहिए
    • रायपुर में होटल-लॉज संचालकों को पुलिस की चेतावनी, बिना आईडी कमरा देने पर होगी कार्रवाई
    • KTUJM में आत्म-नियंत्रण और मेडिटेशन पर कार्यशाला, सकारात्मक सोच का दिया संदेश
    • 2 छात्रों की मलेरिया से मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट
    • अगले 3 घंटे रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
    • खेल अधोसंरचना और प्रशिक्षण को मिलेगी रफ्तार, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
    • जेलों में बन रहे बैरक, बाउंड्रीवॉल और वॉच टॉवर की प्रगति पर PWD सचिव ने ली बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, July 28
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » एजाज ढेबर ने मुस्लिम महापौर बनने पर उठे सवालों का दिया जवाब, कहा- हमें तो अपनों ने लूटा… प्रशासक के हाथों नहीं दूंगा…

    एजाज ढेबर ने मुस्लिम महापौर बनने पर उठे सवालों का दिया जवाब, कहा- हमें तो अपनों ने लूटा… प्रशासक के हाथों नहीं दूंगा…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 5, 2025 trending No Comments4 Mins Read
    Statement of Ejaz Dhebar
    Statement of Ejaz Dhebar

    Statement of Ejaz Dhebar : रायपुर नगर निगम के मेयर एजाज ढेबर ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय में अपनी अंतिम प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने अपने पांच साल के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां साझा की। इस दौरान उन्होंने मुसलमान महापौर बनने को लेकर उठे सवालों का भी खुलकर जवाब दिया और विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों का प्रत्युत्तर दिया।

    मुसलमान महापौर बनने पर उठे सवालों का जवाब:
    मेयर एजाज ढेबर ने मुसलमान महापौर बनने को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा, “पूरे पांच साल एक बात को बार-बार कहा गया, जिससे मैं परेशान रहा कि एक मुस्लिम महापौर बन गया। क्या मुसलमान होना गुनाह है? क्या मुसलमान होना पाप है? यह सवाल सिर्फ बाहर से नहीं, बल्कि हमारे अपने लोग भी उठाते थे। यह भी कह दिया गया कि ‘हमें तो अपनों ने लूटा’।

    Read Also-  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद में किया 338 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

    उन्होंने इस बात को स्पष्ट किया कि उनके धर्म से कोई फर्क नहीं पड़ता, और उन्होंने महापौर निधि का उपयोग करते हुए मंदिर के निर्माण जैसी धार्मिक परियोजनाओं को भी पूरा किया। ढेबर ने कहा, “मैंने महापौर निधि से 14 करोड़ की निधि से मंदिर का निर्माण करवाया है, इसका उदाहरण खुद है कि हम सभी के लिए काम करते हैं।”

    कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां:
    Statement of Ejaz Dhebar :  मेयर ढेबर ने अपने पांच साल के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि रायपुर शहर में स्वच्छता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार किए गए। उन्होंने बताया कि, “जब मैंने महापौर का पद संभाला, तब रायपुर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार की जरूरत थी। स्वच्छता सर्वेक्षण में 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले 5200 शहरों में रायपुर ने छठवां स्थान प्राप्त किया, जो हमारे कार्यकाल की एक बड़ी उपलब्धि है।”

    इसके अलावा, उन्होंने गर्मी के मौसम में पीलिया के प्रकोप पर भी बात की और बताया कि 2020 में मेयर बनने के बाद फिल्टर प्लांट की सफाई के साथ-साथ पूरे शहर में स्वास्थ्य की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए, जिसके परिणामस्वरूप पीलिया जैसी बीमारियों का प्रकोप नहीं फैला।

    Read Also-  अंधे कत्ल का खुलासा: मेले में हुए विवाद का बदला लेने नाबालिक की कर दी हत्या… दो नाबालिग सहित चार गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर भाजपा के आरोपों का जवाब:
    मेयर ढेबर ने विपक्षी पार्टी भाजपा द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, “भजपा का आरोप था कि नगर निगम में भ्रष्टाचार हुआ है, लेकिन वे आज तक कोई ठोस सबूत नहीं दे पाए हैं। अगर भ्रष्टाचार हुआ है तो भाजपा को उसे सामने लाना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम में जहां भी अनियमितताएं या लापरवाही हुई, वहां तुरंत कार्रवाई की गई।

    प्रशासक की नियुक्ति पर मेयर का बयान:
    Statement of Ejaz Dhebar :  नवीन प्रशासनिक बदलाव के बारे में बात करते हुए, मेयर ने कहा कि वे रायपुर शहर के लिए किए गए कार्यों को अधूरा नहीं छोड़ेंगे। “चुनाव के विलंब के कारण हम किसी प्रशासक को अपने कार्य सौंपने का विचार नहीं कर सकते। रायपुर की जनता ने हमें चुना है और हम अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे। हम चुनावों की देरी का विरोध नहीं करते, लेकिन जब तक नया परिषद नहीं बनता, हम काम करते रहेंगे।”

    Read Also-  भाजपा नेता ने की आत्महत्या, पिस्टल से गोली मारकर दे दी जान, पुलिस जांच में जुटी 

    शहर में किए गए विकास कार्य:
    मेयर ढेबर ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए प्रमुख विकास कार्यों का उल्लेख किया। इनमें बुढ़ापारा स्थित विवेकानंद सरोवर का ब्यूटीफिकेशन, विभिन्न बाजारों का विकास जैसे जवाहर बाजार, शास्त्री बाजार, और खमतराई, महिलाओं के लिए 18 पिंक टॉयलेट्स का निर्माण, 6 करोड़ रुपये पर्यावरण संरक्षण के लिए खर्च, और रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में 6 मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण शामिल हैं। इसके अलावा, रायपुर शहर में 8637 प्रधानमंत्री आवासों का वितरण, दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश का पहला डॉग शेल्टर, और मोतीबाग में तक्षशिला लाइब्रेरी का निर्माण भी उनके कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां रही हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    aijaz dhebar aijaz dhebar news raipur aijaz dhebar raipur latest news on aijaz dhebar mayor aijaz dhebar mayor aijaz dhebar news mayor aijaz dhebar statement
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अगले 3 घंटे रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

    कारगिल विजय दिवस पर मंत्री टंक राम वर्मा का संदेश, बोले- कर्तव्यनिष्ठा ही सच्ची देशभक्ति

    स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशभर में हल्ला बोल, मीटर रीडरों ने CSEB मुख्यालय का किया घेराव

    रायपुर में बिना अनुमति पोस्टर-फ्लैक्स लगाने पर ₹5 हजार जुर्माना, दुकानों की ब्रांडिंग पर भी सख्ती

    ‘देश के युवाओं ने सरकार को झुकाया’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले दीपक बैज

    ‘कवच’ ने पास किया बड़ा टेस्ट, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और SOS फीचर का सफल ट्रायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.