CG Latest News : बस्तर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या के बाद छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर फिर से एक बड़ी बहस शुरू हो गई है। कैबिनेट से मंजूरी और विधानसभा से विधेयक पास होने के बावजूद पत्रकार सुरक्षा कानून अब तक राजभवन में अटका हुआ है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गरियाबंद जिले में अपनी यात्रा के दौरान पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून को शीघ्र लागू करने का आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से संवाद करते हुए कहा, “जैसे बीजापुर मामले में हमने त्वरित कार्यवाही की थी, उसे पूरे देश ने देखा। हमारी सरकार हमेशा पत्रकारों के साथ खड़ी रही है और भविष्य में भी हम उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।”
साथ ही मुख्यमंत्री साय ने पत्रकार सुरक्षा कानून के लागू होने की समयावधि पर भी भरोसा जताया और कहा कि यह कानून जल्द ही लागू होगा।
Read Also- एजाज ढेबर ने मुस्लिम महापौर बनने पर उठे सवालों का दिया जवाब, कहा- हमें तो अपनों ने लूटा… प्रशासक के हाथों नहीं दूंगा…
CG Latest News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गरियाबंद जिले के दौरे पर थे, जहां उन्होंने 338 कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लिया। इसके अलावा, बिंद्रा नवागढ़ के पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी की मांग पर देवभोग में झाखरपारा मार्ग पर बेलाट नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण की भी घोषणा की।
CG Latest News : इसके साथ ही सीएम ने सुपबेड़ा गांव में किडनी पीड़ितों के मामलों में विशेषज्ञों से संपर्क कर जल्द रिसर्च करवाने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए लगातार काम कर रही है और इस दिशा में नए कदम उठाए जाएंगे।




