CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में इस समय कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। यहां पेंड्रा से अमरकंटक मार्ग पर सुबह घना कोहरा छा गया है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। राहगीरों को यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए दिन में भी वाहनों की लाइट जलानी पड़ रही है।
CG WEATHER ALERT : मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के जिलों में आज बारिश की चेतावनी जारी की है। हवा की दिशा में परिवर्तन और समुद्र से आ रही नमी के चलते बारिश की स्थिति बन रही है। इस कारण अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक वृद्धि की संभावना जताई गई है। मौसम के अनुसार, आज (सोमवार) और कल (मंगलवार) को सरगुजा संभाग में कोहरा छाया रह सकता है।
Read Also- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छेरछेरा पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
CG WEATHER ALERT : रविवार को बलरामपुर 8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं, रायपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना है, जिसके कारण रात के तापमान में वृद्धि हो सकती है। रायपुर समेत अन्य जिलों में अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत की उम्मीद है। रविवार रात को रायपुर में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है।
प्रदेश में हवा की दिशा में बदलाव के कारण रात का तापमान बढ़ने लगा है। बलरामपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री से बढ़कर 8.9 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि अंबिकापुर में रात का तापमान 6 डिग्री से बढ़कर 11.1 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा है।




