आशीष पदमवार
CG Breaking News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पुतकेल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाई गई प्रेशर आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल हो गए। यह घटना सीआरपीएफ की 229 बटालियन के जवानों के साथ हुई, जो एरिया डॉमिनेशन के दौरान गश्त पर निकले थे।
Read Also- छत्तीसगढ़ में EVM से होगा नगरीय निकाय चुनाव, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना
CG Breaking News: मिली जानकरी के अनुसार, जवान पुतकेल सीआरपीएफ कैंप से एरिया डॉमिनेशन के लिए निकले थे, तभी प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हो गया। IED की चपेट में आने से दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को तत्काल पास के कैंप में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।




