CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में कल से ठंड में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन मौसम साफ होते ही रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। बुधवार को बलरामपुर में सबसे ठंडा न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। 18 जनवरी से पश्चिमी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ बनने जा रहा है, जिसके चलते उत्तर भारत से शुष्क और ठंडी हवा छत्तीसगढ़ में आएगी, जिससे ठंड में वृद्धि होगी।
Read Also- प्रेशर IED की चपेट में आए दो जवान, गंभीर रूप से घायल
CG Weather Update : रायपुर की बात करें, तो आज बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। बुधवार को रायपुर में रात का तापमान 16.5 डिग्री रहा, जो औसत से 3 डिग्री अधिक था, जबकि दिन का तापमान 29 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है।
Read Also- सीजी पुलिस ट्रांसफर: राजधानी के कई टीआई के तबादले, देखें सूची..
CG Weather Update : मौसम विज्ञानियों के अनुसार, समुद्र से आ रही नमी के कारण बादल छाए हुए हैं, जिससे रात का तापमान बढ़ा है। बुधवार को प्रदेश के सभी स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहा। बस्तर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में रात का पारा सामान्य से थोड़ा कम रहा। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रदेश में मौसम स्थिर रहेगा और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। फिर भी, एक-दो दिन बाद तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है, जिससे राज्य के ज्यादातर इलाकों में ठंड में मामूली बढ़ोतरी होगी।




