CG NEWS : महासमुंद जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने के लिए आज सुबह 10 बजे सरकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयीन समय पर अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।
Read Also- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के एडिशनल और डिप्टी एडवोकेट जनरल के साथ ऑनलाइन ठगी, कुंभ से जुड़ा है मामला
CG NEWS : कलेक्टर ने कृषि विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग के कुछ अधिकारियों को समय पर कार्यालय में अनुपस्थित रहने के कारण नोटिस थमाया। इसके साथ ही, उन्होंने एक दिन का वेतन काटने का आदेश भी जारी किया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर लंगेह ने हाल ही में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया था, लेकिन इसके बावजूद कुछ अधिकारी कर्मचारी दफ्तर नहीं पहुंच रहे थे।




