CG Breaking : भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम में किरण सिंहदेव को एक बार फिर से छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने इस अवसर पर किरण सिंहदेव के नाम की घोषणा की है।
CG Breaking : नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने का एक और अवसर दिया गया है। उन्होंने कहा, “पूर्व अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है, और अब मुझे इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया है। हमने एकजुटता के साथ सदस्यता अभियान और लोकसभा तथा उप चुनावों में जीत हासिल की है। 60 लाख सदस्यों का लक्ष्य पूरा किया गया है।”
Read Also- किरण ही बने रहेंगे छत्तीसगढ़ भाजपा के देव: प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आज होगी दोबारा ताजपोशी
CG Breaking : कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, और भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पदाधिकारी भी मौजूद थे। चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नामांकन में से एक ही नाम, किरण सिंहदेव का था। उन्होंने कहा कि किरण सिंहदेव ने छात्र राजनीति से इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक पद तक का सफर तय किया है।
निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने बताया कि 36 संगठन जिलों में से एक तिहाई जिले के अध्यक्षों ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। कुल 12 जिलों से नामांकन दाखिल किए गए, और सभी नामांकन किरण सिंहदेव के नाम से थे।




