Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 15
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » किरण ही बने रहेंगे छत्तीसगढ़ भाजपा के देव: प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आज होगी दोबारा ताजपोशी

    किरण ही बने रहेंगे छत्तीसगढ़ भाजपा के देव: प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आज होगी दोबारा ताजपोशी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 17, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    CG Political News
    CG Political News

    CG Political News : किरण सिंहदेव भारतीय जनता पार्टी के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाएंगे। शुक्रवार को उनके नाम की अधिकृत घोषणा की जाएगी। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष के लिए हुए तीनों नामांकन किरण सिंह देव के नाम से दाखिल किए गए जिसके बाद से उनका दोबारा अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े शुक्रवार का नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान करेंगे। इस तरह भाजपा का संगठन चुनाव पूरा हो जाएगा।

    निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि 36 संगठन जिलों के एक तिहाई जिले के अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। बताया गया है कि एक आवेदन के साथ दो प्रस्तावक और दो समर्थकों शामिल हुए। इस तरह 12 जिलों से प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नामांकन दाखिल हुए और तीनों ही नामांकन किरण सिंहदेव के नाम से दाखिल किए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।

    Read Also-  राजधानी में इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई: निर्माण कंपनी और रेलवे ठेकेदार के ठिकानों पर की छापेमारी

    इसलिए दूसरी बार किरण देव पर पार्टी ने जताया भरोसा
    CG Political News :  देव को 21 दिसंबर 2023 को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पहली बार उन्हें मनोनित किया गया था जबकि दूसरी बार उन्हें​ निर्वाचित किया जाएगा। उन पर इसलिए भरोसा जताया गया क्योंकि उनके नेतृत्व में पार्टी ने कई महत्वपूर्ण रणनीतियां बनाई और कार्यकर्ताओं को संगठित किया है। पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने में देव की अहम भूमिका रही है।

    27 नेताओं ने राष्ट्रीय पदाधिकारी के​ लिए जमा किए नामांकन
    इसी कड़ी में राष्ट्रीय पदाधिकारी के लिए प्रदेश से अरुण साव, विजय शर्मा समेत 27 नेताओं ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन जमा करने वाले नेताओं में दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, सरोज पाण्डेय, ननकी राम कंवर, विक्रम उसेंडी, लता उसेंडी, तोखन साहू, गुरु बालदास, संतोष पाण्डेय, धरम लाल कौशिक, अजय चन्द्राकर शामिल हैं।

    शुक्रवार को जश्न की तैयारी
    CG Political News :  भाजपा अध्यक्ष और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामांकन के बाद वरिष्ठ नेताओं ने बैठक कर शुक्रवार के जश्न के तैयारी को लेकर बैठक की। बताया गया है कि अध्यक्ष की घोषणा के बाद नए अध्यक्ष का भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा। इसके लिए सभी नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news cg politic cg political cg political news cg politics cg politics news chhattisgarh political news political news raipur political news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.