Chhattisgarh Latest News : बीजापुर में घटिया सड़क निर्माण और ठेकेदार को बचाने के आरोप में कार्यपालक अभियंता बी.एल. ध्रुव सहित तीन अन्य अधिकारियों पर केस दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है। यह वही सड़क है, जिसकी रिपोर्टिंग के कारण पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या हुई थी। इस मामले में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर मुख्य आरोपी माना जा रहा है।
वहीं, रायपुर के मोवा ओवरब्रिज में घटिया क्वालिटी की सड़क बनाने के लिए PWD के पांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में रायपुर के ठेकेदार को भी नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और PWD मंत्री अरुण साव की नाराजगी के बाद की गई है, जिन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए यह निर्णय लिया।
Read Also- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक 19 जनवरी को…
बीजापुर सड़क निर्माण में अनियमितता
Chhattisgarh Latest News : बीजापुर में सड़क निर्माण के दौरान अनियमितता, भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। सरकार को जानकारी मिली कि आर.आर.पी.-1 (एल.डब्ल्यू.ई.) योजना के तहत 54.40 किमी लंबी सड़क नेलसनार-कोडोली-मिरतुल-गंगालुर के बीच बनाई जा रही थी। जांच में कई गड़बड़ियां सामने आईं, जिसके चलते B.L. ध्रुव, आर.के. सिन्हा और जी.एस. कोड़ोपी समेत अन्य अधिकारियों पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
Read Also- OBC आरक्षण और EVM के मुद्दे को लेकर दीपक बैज ने साय सरकार पर साधा निशाना, कहा- बैलेट पेपर…
रायपुर के मोवा ओवरब्रिज में घटिया काम
Chhattisgarh Latest News : रायपुर के मोवा ओवरब्रिज में घटिया काम की रिपोर्ट पहले ही मंत्री अरुण साव के ध्यान में आ चुकी थी। जांच में पाया गया कि औसत बिटुमिन कंटेंट और कंबाइंड डेंसिटी मटेरियल के ग्रेडेशन मानक स्तर से कम थे। इस मामले में कार्यपालक अभियंता विवेक शुक्ला और चार अन्य अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है।
ठेकेदार केशवदास आर. जादवानी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने कहा है कि ओवरब्रिज में डामरीकरण के बाद ट्रैफिक शुरू होते ही गिट्टी निकलने लगी, जो ठेकेदार की लापरवाही को दर्शाती है। ठेकेदार को 15 दिन के भीतर जवाब देना होगा, अन्यथा उसके लाइसेंस को निलंबित किया जा सकता है।




