रायगढ़। नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग शाम 5 बजे खत्म हो चुकी हैं। इस बीच कई बूथों से हंगामे की खबर भी सामने आई है। ऐसा ही मामला रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल नगर पंचायत से सामने आया है।
फर्जी मतदान को लेकर केंद्र में हंगामा मच गया। क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक महिला को फ़र्ज़ी मतदान करते हुए पकड़ा गया। जिसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और उसे कोतरा रोड थाने ले जाया गया है।
घटना के बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाने के बाहर इकट्ठा हो गए और अपनी नाराजगी व्यक्त की. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।



