Chhattisgarh Nikay Chunav Result : छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने 10 नगर निगमों में शानदार जीत दर्ज की है, कांग्रेस को हराते हुए सभी महापौर की कुर्सियां अपने नाम की हैं। रायपुर में 15 साल बाद कांग्रेस का किला ढह गया, जहां भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने सबसे बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 1,53,290 वोटों से हराया।
11 फरवरी को हुए इस चुनाव में अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल थे। कुल 79 महापौर प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।
Chhattisgarh Nikay Chunav Result : आइए जानते हैं, विभिन्न नगर निगमों में जीत के आंकड़े:
- रायपुर नगर निगम:
- कांग्रेस: दीप्ति दुबे
- भाजपा: मीनल चौबे
- रिजल्ट: भाजपा की जीत 1,53,290 वोट से।
- दुर्ग नगर निगम:
- कांग्रेस: प्रेमलता साहू
- भाजपा: अल्का बाघमार
- रिजल्ट: भाजपा की जीत 67,000 वोट से।
- कोरबा नगर निगम:
- कांग्रेस: उषा तिवारी
- भाजपा: संजू देवी
- रिजल्ट: भाजपा की जीत 52,000 वोट से।
- अंबिकापुर नगर निगम:
- कांग्रेस: अजय तिर्की
- भाजपा: मंजूषा भगत
- रिजल्ट: भाजपा की जीत 11,063 वोट से।
- बिलासपुर नगर निगम:
- कांग्रेस: प्रमोद नायक
- भाजपा: पूजा विधानी
- रिजल्ट: भाजपा की जीत 66,179 वोट से।
- राजनांदगांव नगर निगम:
- कांग्रेस: निखिल द्विवेदी
- भाजपा: मधुसूदन यादव
- रिजल्ट: भाजपा की जीत 41,000 से अधिक मतों से।
- रायगढ़ नगर निगम:
- कांग्रेस: जानकी काटजू
- भाजपा: जीववर्धन चौहान
- रिजल्ट: भाजपा की जीत 34,365 वोट से।
- जगदलपुर नगर निगम:
- कांग्रेस: मककीत सिंह गैदू
- भाजपा: संजय पांडेय
- रिजल्ट: भाजपा की जीत 8,772 वोट से।
- चिरमिरी नगर निगम:
- कांग्रेस: विनय जायसवाल
- भाजपा: रामनरेश राय
- रिजल्ट: भाजपा की जीत 4,000 वोट से।
-
धमतरी नगर निगम:
- भाजपा महापौर प्रत्याशी: जगदीश रामू रोहरा
- रिजल्ट: भाजपा की जीत 34,085 वोट से।




