जांजगीर-चाम्पा। जिले में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। बारात में शामिल होने आए दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया है। दोनों घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला करने वाले बदमाश चांपा के बताए जा रहे हैं। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना चाम्पा बस स्टैंड के मबांधा तालाब के किनारे का है।
इस गांव के ग्रामीणों का विरोध, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का किया बहिष्कार….मतदानकर्मियों को करना पड़ा दूसरे जगह शिफ्ट…लोकसभा चुनाव का भी किया था बहिष्कार…जानिए क्या है वजह
जानकारी के मुताबिक गोमदा गांव निवासी साहिल पटेल और रामधन पटेल शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। जो की डीजे में डांस कर रहे थे। इस बीच कुछ बदमाशों ने दोनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया।
टमाटर की चटनी बनी ‘मौत’, इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम..जानिए क्या है पूरा मामला
घायल युवक के मुताबिक बदमाशों की संख्या 15 से ज्यादा थी। इनके हाथ में 5 से 6 की संख्या में चाकू थे। उन्होंने पहले दोनों के साथ मारपीट की, फिर चाकू मारकर मौके से फरार हो गए। इधर पुलिस का कहना है कि घायल युवकों के बयान के बाद आरोपियों की पहचान की जाएगी…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिव्यांगजनों के सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद




