बालोद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान प्रदेश में जारी है…लेकिन बालोद जिले के ग्राम पंचायत धोतीमटोला के आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया हैं…चुनाव के लिए पहुंचे मतदानकर्मियों को भी ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा….ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार कर पुलिस और प्रशासन को घेरा. ये हंगामा काफी देर तक चलता रहा. पुलिस व प्रशासन के बीच ग्रामीणों की जमकर बहस हुई. जिसके बाद मतदानकर्मियों को ग्राम दारूटोला में शिफ्ट कराया गया…
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : मतदान जारी, मतदानस्थल पर लगी मतदाताओं की लंबी कतार
बताया जा रहा है कि पंचायत का कार्यालय आश्रित ग्राम दारूटोला में लगने लगा हैं…पर ग्रामीण धोतीमटोला को स्वतंत्र पंचायत बनाने की मांग को लेकर लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार कर चुके हैं…इसके बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर दिया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में प्रदेश के सभी जिलों के 53 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हो रहे हैं। बैलेट पेपर से वोटिंग की जा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिव्यांगजनों के सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद




