कोरबा। जिले से दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है…कटघोरा थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर पति ने पत्नी को आग के हवाले कर दिया..मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने जब आग से झुलसी महिला को देखा तो उन्होंने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना..
राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद भी छत्तीसगढ़ में रहूंगा सक्रिय- भूपेश बघेल
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से चप्पल, माचिस और ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल/मिट्टीतेल) की खाली बोतल बरामद किया है और मामले में पीड़िता के आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
भीम आर्मी आज करेंगी सीएम हाउस का घेराव, नगीना सांसद चंद्रशेखर होंगे शामिल, बलौदा बाजार हिंसा मामले में जेल में बंद लोगों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार आरोपी पति मानसिक रूप से बीमार है. आरोपी ने देर रात SECL कालोनी में दुर्गा पंडाल के पास ले जाकर घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.




