CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिन यानी आज (गुरुवार) से 22 फरवरी के बीच बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद अगले 3 दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। बुधवार को प्रदेश में बालोद जिला सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 35.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री रिकॉर्ड किया।
Read Also- पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: SIT जल्द पेश करेगी चार्जशीट, बड़े खुलासों की संभावना
रायपुर में नॉर्मल से अधिक दिन-रात का पारा
CG Weather Alert : बुधवार को रायपुर में दिन का तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 3.4 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 20.9 डिग्री रहा ये नॉर्मल से 4.2 डिग्री ज्यादा था। आज मौसम साफ रहेगा और दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 20 डिग्री के बीच रहेगा।
बिलासपुर में भी चुभने लगी धूप, पारा 2 डिग्री ज्यादा
CG Weather Alert : बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, यह भी सामान्य 2.3 डिग्री अधिक था।
Read Also- चोरों ने एक ही रात में तोड़े 3 घरों के ताले, CCTV में कैद हुए आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा संभाग में पारा स्थिर
सरगुजा संभाग के जिलों में दिन और रात का तापमान स्थिर बना हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो 3.8 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 12.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।




