रायगढ़। जिले के कहरापारा की रहने वाली युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। प्रथम दृष्टया ये मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस रद्द, इससे पहले सारनाथ एक्सप्रेस को रद्द करने का लिया गया था फैसला
मिली जानकारी के मुताबिक युवती ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। गुरूवार की देर रात अपने निर्माणाधीन मकान में फांसी लगा ली। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
भीषण हादसा, बस और ट्रक की टक्कर, 7 की मौत
इस संबंध में जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि युवती ने साड़ी से फांसी लगा ली है। मृतका ने किन कारणों से फांसी लगाई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन मामले में प्रेम प्रसंग की आशंका जतायी जा रही है। जिस कारण पुलिस मर्ग कायम कर हर पहलू पर जांच कर रही है।




