भिलाई। सुपेला में स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के पास महिंद्रा शोरूम के सामने एक ड्राइवर ने ट्रायल के दौरान अपनी स्कार्पियो गाड़ी से कई लोगों को चपेट में ले लिया। यह दुर्घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुई, जब ड्राइवर मुकुंद तरोने महिंद्रा शोरूम का ही ड्राइवर था और गाड़ी को ट्रायल के लिए ले जा रहा था।
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र : राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से हुई शुरुआत, साय सरकार के कार्यों की सराहना
ड्राइवर ने बताया कि वह गाड़ी को पार्किंग में खड़ा करने के लिए मोड़ रहा था, लेकिन गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेरेटर पर पैर पड़ने से गाड़ी अचानक तेज रफ्तार में आ गई। इससे गाड़ी ने सामने खड़ी बाइक और स्कूटी को टक्कर मारी और तीन लोगों को घायल कर दिया।
Durg-Raipur Bypass Road: अब मिनटों में ही पहुंच जाएंगे रायपुर से दुर्ग, तैयार हो रहा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, दिसंबर तक पूरा होगा निर्माण
घायलों में दो युवक और एक बच्ची शामिल हैं, जिन्हें तुरंत बगल स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और स्कूटी और टूटी बाइक को सड़क से हटाने का काम किया गया। सुपेला पुलिस ने घटना की जानकारी ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।




