रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ हुई। अपने संबोधन में राज्यपाल ने साय सरकार के कार्यों की सराहना की और कहा कि सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने, खेतिहर मजदूरों को न्याय देने और किसानों की खुशहाली में योगदान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया है और नक्सलवाद के खात्मे की ओर काम कर रही है।
हिमालयन भालू की रास्ते में मौत, जंगल सफारी के लिए नागालैंड से लाए जा रहे थे, एक क्वारंटाइन में
राज्यपाल ने यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ राज्य और विधानसभा की रजत जयंती वर्ष मना रही है और राज्य में खेती को बढ़ावा मिल रहा है, साथ ही जैविक खेती और जलवायु परिवर्तन पर काम हो रहा है। उन्होंने महतारी वंदन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना से 69 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ हुआ है और इससे महिलाओं के जीवन में समृद्धि आई है।
हिमालयन भालू की रास्ते में मौत, जंगल सफारी के लिए नागालैंड से लाए जा रहे थे, एक क्वारंटाइन में
कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पिछली बार का समावेशी बजट मोदी सरकार की गारंटी को पूरा करने वाला था, और इस बार भी कल्याणकारी एवं समावेशी बजट आएगा। उन्होंने बताया कि इस बजट सत्र में नए विधायक आएंगे और छत्तीसगढ़ में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है, जिसका लाभ नगरीय क्षेत्रों के विकास कार्यों में दिखाई देगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगले विधानसभा सत्र का आयोजन नए विधानसभा भवन में होगा।




