जांजगीर-चाम्पा। जिले में दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. पहले अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवकों को ठोकर मारी, फिर सीधे हाइवा के चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
जानकारी के अनुसार भैंसों गांव निवासी दो युवक बाइक में सवार होकर कही जा रहे थे। इस बीच अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक वहां से गुजर रहे हाइवा के चपेट में आ गई। है. वहीं दुर्घटना में घायल शिव कुमार भारद्वाज को बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है.




